फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pandoh Dam alternative route can be restored for small vehicles

Mandi News: छोटे वाहनों के लिए बहाल रखा जा सकता है पंडोह डैम वैकल्पिक मार्ग

Wed, 20 Mar 2024 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 20 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pandoh Dam alternative route can be restored for small vehicles
पडोह का वैक्लपिक मार्ग।
पंडोह (मंडी)। पंडोह डैम के पास बीती बरसात को क्षतिग्रस्त हुए चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को बहाल करने का कार्य अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। हाईवे के बहाल होते ही सारा ट्रैफिक यहां से होकर गुजरेगा। वहीं, वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि क्षेत्र की जनता की सुविधा और जरूरत होने पर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग से अनुमति दी जा सकती है। मुख्य एनएच के बहाल होने पर पंडोह डैम के पास बनाए गए वैकल्पिक मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में मनाली की तरफ जाने वालों को तो सुविधा मिलेगी, लेकिन द्रंग क्षेत्र के इलाका बदार की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के ग्रामीणों की समस्या और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

इन ग्रामीणों का पंडोह बाजार और हाईवे तक पहुंचने का सबसे सुगम रास्ता लाल पुल था, जो बरसात में बह गया है। अब इन लोगों को पंडोह तक पहुंचने के लिए चार से पांच किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। हाईवे बहाल होने पर जब डैम के पास बना वैकल्पिक मार्ग बंद हो जाएगा तो इन्हें पंडोह तक पहुंचने के लिए सात से आठ किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ पंडोह डैम के पास क्षतिग्रस्त हाईवे की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। 90 फीसदी से अधिक कार्य हो चुका है। टारिंग और नालियां आदि बनाने का कार्य चला हुआ है।

उधर, बीबीएमबी के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से यहां पर यातायात की अनुमति नहीं दी जा सकती, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखकर यह अस्थायी अनुमति दी गई है। छोटे वाहनों की आवाजाही से कोई परेशानी नहीं, लेकिन बड़े वाहनों को अनुमति देना संभव नहीं है। भविष्य में यदि क्षेत्र विशेष के लोगों को इस प्रकार की कोई परेशानी आती है तो छोटे वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed