फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   panchayat election

जिला मंडी में 15619 नामांकन पत्रों में मात्र 55 रद

Fri, 18 Dec 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 18 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
panchayat election

पंचायत चुनाव के लिए जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उप प्रधान और वार्ड पंच पद के नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। कुल 15619 नामांकन पत्रों में 15564 सही पाए गए, मात्र 55 नामांकन पत्र ही रद्द हुए हैं।

विज्ञापन


जिसमें जिला परिषद के पांच, पंचायत समिति के सात, पंचायत प्रधान पद के पांच, उप प्रधान पद के सात, वार्ड पंच के 31 नामांकन रद्द किए गए। जिला मंडी के दस ब्लाकों की 469 पंचायतों में जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 15619 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। जिसमें मात्र 55 नामांकन पत्र ही रद्द हुए हैं। वहीं करसोग विकास खंड में पंचायत प्रधान पद के तीन नामांकन पत्र पर शनिवार को छंटनी होगी। जिला में जिला परिषद पद के लिए कुल 233 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे। जिसमें पांच रद्द होने पर अब 228 नामांकन सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पंचायत समिति पद के लिए 1179 नामांकन हुए। जिसमें सात नामांकनों में त्रुटियां होने पर रद्द किए गए।  1172 नामांकन ही सही पाए गए। पंचायत प्रधान पद के लिए 2827 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। मात्र पांच नामांकन ही रद्द हुए और 2822 नामांकन सही पाए गए। उप प्रधान पद के लिए 3276 नामांकन हुए। जिसमें सात नामांकन रद्द किए गए। 3269 नामांकन ही सही पाए गए। वार्ड सदस्य पद के लिए 8104 नामांकन पत्रों में से 31 रद्द किए गए। 8073 नामांकन छंटनी में सही पाए गए।

सुंदरनगर विकास खंड के तहत जिला परिषद सदस्य के लिए 15, पंचायत समिति सदस्य के लिए 123, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 335, उपप्रधान के लिए 403 तथा वार्ड सदस्य के लिए 1036 नामांकन पत्र सही पाए गए। सदर और बल्ह में जिला परिषद के 54 नामांकन सही पाए गए।

सदर विकास खंड के तहत पंचायत समिति सदस्य के लिए 143, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 385, उपप्रधान के लिए 449 तथा वार्ड सदस्य के लिए 1117 नामांकन पत्र सही पाए गए। बल्ह विकास खंड के तहत पंचायत समिति सदस्य के लिए 109, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 257, उपप्रधान के लिए 321 तथा वार्ड सदस्य के लिए 764 नामांकन पत्र सही पाए गए। गोहर विकास खंड के तहत जिला परिषद सदस्य के लिए 16, पंचायत समिति सदस्य के लिए 98, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 277, उपप्रधान के लिए 330 तथा वार्ड सदस्य के लिए 721 नामांकन पत्र सही पाए गए।

धर्मपुर खंड के तहत जिला परिषद सदस्य के लिए 23, पंचायत समिति सदस्य के लिए 203, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 235, उपप्रधान के लिए 258 तथा वार्ड सदस्य के लिए 771 नामांकन पत्र सही पाए गए। गोपालपुर विकास खण्ड के तहत जिला परिषद सदस्य के लिए 18, पंचायत समिति सदस्य के लिए 104 ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 216, उपप्रधान के लिए 284 तथा वार्ड सदस्य के लिए 841 नामांकन पत्र सही पाए गए।

सराज खंड के तहत जिला परिषद सदस्य के लिए 28, पंचायत समिति सदस्य के लिए 109, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 424, उपप्रधान के लिए 387 तथा वार्ड सदस्य के लिए 816 नामांकन पत्र सही पाए गए। करसोग विकास खंड के तहत जिला परिषद सदस्य के लिए 22, पंचायत समिति सदस्य के लिए 107, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 265, उपप्रधान के लिए 319 तथा वार्ड सदस्य के लिए 716 नामांकन पत्र सही पाए गए।


द्रंग विकास खंड के तहत जिला परिषद सदस्य के लिए 24, पंचायत समिति सदस्य के लिए 95, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 225, उपप्रधान के लिए 291 तथा वार्ड सदस्य के लिए 703 नामांकन पत्र सही पाए गए। चौंतड़ा विकास खंड के तहत जिला परिषद सदस्य के लिए 28, पंचायत समिति सदस्य के लिए 81, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 203, उपप्रधान के लिए 227 तथा वार्ड सदस्य के लिए 588 नामांकन पत्र सही पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed