{"_id":"fbd1c3912cd26715490668110dd2a1f1","slug":"panchayat-election-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बढ़े वार्ड, अब 3003 हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बढ़े वार्ड, अब 3003 हुए
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 18 Dec 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती राज चुनाव के पहले दौर के लिए नामांकन के साथ ही प्रशासन ने इसके सफल आयोजन के लिए कमर कसली है। सुंदरनगर विकास खंड की 55 पंचायतों में तीन चरणों के लिए मतदान होना है। इसके लिए विकास खंड की में कुल 316 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिनमें 37 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। वहीं 61 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन ने जो अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किए हैं उनमें महादेव पंचायत में 11 मतदान केंद्र, कनैड के 9 मतदान केंद्र, समौण-1, समौण-2 व कुनैला तथा खनोखर मतदान केंद्र, बरोटी के2 मतदान केंद्र, डैहर के 3 मतदान केंद्र, चलोग, बोई-1 व बोई-2, हरवाणी, अप्पर बैहली, निचली बैहली-1, निचली बैहली-2 तथा निचली बैहली-3 शामिल हैं। वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों में चौकपंचायत केदो मतदान केंद्र, भौर के बूथ नंबर 4, 5, 6 व 7, डुगरांई के सात मतदान केंद्र, चांबी के1,2,3 व 4 नंबर केंद्र, भराड़ी, नेरी-1 व 2, पलौहटा-1, सेरढ, फागला, धार, मंझखेतर, चनोल-1, 2 व 3, बारल, कलौहड-3 व 4, कपाही-1 व 2, सलापड़-1, 2 व 3, धारंडा-5, 6 व 7, खिलड़ा-2, छातर-1, 2 व 3, भरजवाणू-1, 3 व 3, बैहली-2, खर्टी, धन्यारा, सोझा, ललग, रोपा बंदला-1 व 2, सलापड़ कालोनी-4 व 5, बंदली-1 व 2 तथा बटवाड़ा-1, 2 व 3 शामिल हैं।
विज्ञापन
डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन एक एएसआई, एक हैड कांस्टेबल व एक होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर एक हैड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल व एक होमगार्ड सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। सामान्य मतदान केंद्र पर एक कांस्टेबल और एक होमगार्ड जवान नियुक्तरहेंगे।
विज्ञापन