{"_id":"694ada496eb7cd5cd30228ca","slug":"pagoda-style-tents-will-be-set-up-for-the-mahashivratri-festival-mandi-news-c-90-1-mnd1001-180320-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महाशिवरात्रि महोत्सव में पैगोडा शैली के लगेंगे तंबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महाशिवरात्रि महोत्सव में पैगोडा शैली के लगेंगे तंबू
विज्ञापन
मंडी के कांगणीधार स्थित संस्कृति सदन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की साधारण ब
- फोटो : जांच करते हुए नगर निगम की टीम। स्रोत: संगठन।
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान पड्डल मैदान में विराजमान होने वाले देवी-देवताओं के दर्शन करने वालों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। पड्डल में देवी-देवताओं के बैठने वाले स्थल में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। यही नहीं शहरवासियों और देवी-देवताओं के कारदारों के सुझाव पर देवी-देवताओं के बैठने वाले स्थल के आगे दुकानों को बदला जाएगा। देवी-देवताओं की तरफ दुकानों की बैक साइड नहीं होगी।
महाशिवरात्रि मेला आयोजन समिति की आम सभा में सर्वदेवता सेवा समिति एवं कारदार संघ की ओर से अस्थायी पैगोडा शैली के तंबू लगाने का सुझाव दिया गया। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि मौके पर स्थान का निरीक्षण कर सभी की सहमति से निर्णय लिया जाएगा तथा देवताओं को पूर्ण मान-सम्मान प्रदान किया जाएगा। पड्डल में निरीक्षण के दौरान पैगोडा शैली के तंबू लगाने का निर्णय लिया गया। कारदारों का कहना था कि बारिश में कई बार देवी-देवताओं के रथों को उठा कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना पड़ता है। मेला आयोजन समिति ने सुझाव पर अमल करते हुए कारदारों की बात को स्वीकार किया।
216 देवी-देवताओं को ही इस बार भी निमंत्रण दिया जाएगा। आम सभा में कुछ लोगों ने गैर पंजीकृत देवी-देवताओं को निमंत्रण देने का सुझाव दिया। मुख्य अतिथि चंद्रशेखर ने कहा कि अब तो लोग देवी-देवताओं को पंजीकृत कर महाशिवरात्रि मेले में बुलाने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। इस पर सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने बताया कि देवी-देवताओं के ठहराव की कोई समस्या नहीं है लेकिन मेला स्थल पर स्थान के अभाव के कारण गैर पंजीकृत देवी-देवताओं को बुलाना सही नहीं रहेगा। पिछले साल की तरह अब की बार भी देवलुओं के लिए धाम का आयोजन भीमाकाली माता मंदिर परिसर में करने का निर्णय लिया गया। संवाद