फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Opposition to transfer of Harabag garden to one person

Mandi News: हराबाग बगीचे को एक व्यक्ति को हस्तांतरित करने का किया विरोध

Sat, 26 Jul 2025 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Opposition to transfer of Harabag garden to one person
सुंदरनगर के हराबाग बगीचा बचाओ संघर्ष समिति के साथ ग्रामीण । स्रोत संगठन
सुंदरनगर (मंडी)। बागवानी विभाग के हराबाग स्थित 60 बीघा बगीचे की जमीन को एक व्यक्ति के नाम हस्तांतरित करने के विरोध में क्षेत्र के ग्रामीण एकजुट हो गए है। इस भूमि को हस्तांतरित न करने की मांग उठा रहे हैं। देश और प्रदेश में लीची और आम की मिठास के लिए प्रसिद्ध हराबाग के इस बगीचे का बीते दिनों एसडीएम सुंदरनगर की अगुवाई में संयुक्त विभागीय निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

यह बगीचा ग्राम पंचायत बायला के अधीन है और चमुखा, बरतो, जड़ोल एवं चुरढ़ पंचायतों से भी जुड़ा है। इस संबंध में शनिवार को हराबाग में पांच पंचायतों बायला, चमुखा, बरतो, जड़ोल और चुरढ़ के सैकड़ों ग्रामीणों ने बैठक की। इसमें महिलाएं, बुज़ुर्ग, युवा और किसान वर्ग शामिल हुए और इस प्रक्रिया का विरोध जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री लेखराज राणा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद इस उपजाऊ जमीन को बचाने के लिए आमजन के साथ संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने यह केस सही तरीके से लड़ा होता तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय लोगों ने हराबाग बगीचा बचाओ संघर्ष समिति का गठन करने का भी निर्णय लिया। यह समिति सक्रिय रूप से सरकार के निर्णय के विरोध में कार्य करेगी। इस कमेटी में सत्य प्रकाश शर्मा को अध्यक्ष, जीत राम को उपाध्यक्ष, कर्म सिंह को सचिव, ललित भारद्वाज और मस्त राम सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा संघर्ष समिति के सदस्य के रूप में ललिता शर्मा, गंभरी देवी, देश राज, रिंकू, श्याम लाल, ठाकुर दास, मस्त राम आदि शामिल किए गए।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed