{"_id":"570d2d204f1c1b7e0a4a6aba","slug":"one-injured-by-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज तारों के करंट से एक व्यक्ति झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज तारों के करंट से एक व्यक्ति झुलसा
मंडी।
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग मुख्यालय की फॉरेस्ट कालोनी के समीप मकान की छत पर मोबाइल सुनते समय हाई वोल्टेज तारों के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से व्यक्ति झुलस गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करसोग लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को करसोग सीएचसी से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को झुलसी हालत में उपचार के लिए लाया गया है। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई छानबीन शुरू की। करसोग पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि करीब ढाई बजे फॉरेस्ट कालोनी के समीप एक मकान की छत पर ठाकुरथाना निवासी अनिल चौहान मोबाइल सुन रहा था। इसी दौरान वह मकान की छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तारों की चपेट में आया गया।
विज्ञापन
करंट लगने से अनिल चौहान की चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी करसोग पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक इससे पहले ही करसोग में हाई टेंशन तारों के करंट से एक युवती भी गंभीर रूप से झुलस चुकी है। थाना प्रभारी ने लोगों ने आह्वान किया हाई टेंशन तारों के पास मकानों को न बनाएं। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड को भी पुलिस की ओर से नोटिस दिया जा रहा है कि जिन मकानों के नजदीक हाई टेंशन तारें गुजर रही हैं वहां पर प्लास्टिक वायर या केबल
विज्ञापन
लगाई जाए।