फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   one flooded in khad

कंसा खड्ड में अचानक बहाव बढ़ने से बहा व्यक्ति, मौत

Tue, 09 Aug 2016 10:30 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 09 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
one flooded in khad
- फोटो : अमर उजाला

नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के कंसा खड्ड में बहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार स्यांह गांव का रोशन लाल (48) पुत्र झुंझा राम खड्ड पार कर अपने खेतों में जा रहा था। खड्ड को पार करते वक्त अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। बहाव तेज होने से व्यक्ति ने संतुलन खो दिया। जिससे वह पानी में बह गया। वह बहता हुआ कंसा चौक में बने पुल तक पहुंच गया। पुल से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों ने उसको बचाने की कोशिश की। लेकिन, पुल के नीचे जाने के बाद वह काफी देर तक दिखाई नहीं दिया। स्थानीय युवक गोपाल चंद ने खड्ड में छलांग लगाई।

विज्ञापन


उसने रोशन लाल को पानी से बाहर निकाला। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रोशन लाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी अस्पताल भेजा।  रोशन लाल गरीब परिवार से संबंध रखता था और मजदूरी करता था। रोशन अपने पीछे पत्नी सरोज और दो पुत्र छोड़ गया है। तहसीलदार बल्ह जय गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। उधर, बल्ह थाना के प्रभारी संजीव सूद ने कहा कि कंसा खड्ड में बहने से व्यक्ति की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed