फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   one died due to corona in mandi

कोरोना से महिला की मौत, 24 पॉजिटिव

Tue, 06 Jul 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
one died due to corona in mandi
मंडी। जिला मंडी में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से कोटली निवासी 62 साल की महिला की मौत हो गई है। वहीं 24 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंडी के जवाहर नगर के तीन, जेलरोड का एक, करसोग के चार, बल्ह और सुंदरनगर से छह, चच्योट से दो और अन्य मामले सरकाघाट और धर्मपुर के हैं।
विज्ञापन

उधर जिले में अब एक्टिव रोगियों की संख्या 135 रह गई है। इसमें महज 24 ही अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। शेष होम आइसोलेट हैं। उधर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले में अब तक संक्रमण के कुल 27 हजार 255 मामले आए हैं। इनमें से 26 हजार 729 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में केवल 135 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि कोरोना के पूरी तरह से समाप्त होने तक बिल्कुल लापरवाही न बरतें। सुरक्षा के आसान उपायों को अपनाएं। सही तरीके से मास्क पहने, हाथों को साबुन से धोते रहें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें और दो गज की दूरी रखें। उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में कोविड रोधी टीकों की अब तक 5.81 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
31 जुलाई तक जारी रहेगा सैंपलिंग महाअभियान
अरिंदम चौधरी ने कहा कि जिलाव्यापी कोरोना सैंपलिंग महाअभियान चलाया गया है। 31 जुलाई तक यह जारी रहेगा। इसमें जिले की सभी 559 पंचायतें और शहरी निकायों को कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed