फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   One dead due to heavy rain, debris entered shops and houses, waterlogging on roads

Mandi News: भारी बारिश से एक की मौत, दुकानों और घरों में घुसा मलबा, सड़कों पर जलभराव

Tue, 20 Aug 2024 06:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 20 Aug 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
One dead due to heavy rain, debris entered shops and houses, waterlogging on roads
जेल रोड और पैलेस कॉलोनी में नालियों के ब्लॉकेज होने से गलियों में पहुंचे पत्थर और मलबा
विज्ञापन

पड्डल में पेड़ के गिरने से बचे वाहन, टारना में तीन घरों को पैदा हुआ खतरा
सकोडी चौक नालियां ब्लॉक होने से दलदल में बदला, वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ी
सुहड़ा वार्ड में गली बन गया नाला, लोगों ने रात जागकर ही गुजारी
डिजिटल पर न चलाएं....
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम परिधि क्षेत्र में सोमवार रात को मानसून सीजन में पहली बार रिकॉर्ड 103 मिलीमीटर बारिश से सुबह के समय बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पुरानी मंडी में एक व्यक्ति की घर के पास नाली में फिसलकर गिरने से मौत हो गई। पैलेस कॉलोनी में राम मंदिर के साथ नाली में पानी ज्यादा आने के कारण करीब 10 घरों में पानी और मलबा घुस गया। जेल रोड में कल्याण धाम की तरफ नाली के ब्लॉक होने से पानी और मलबा गली में आ गया। यहां दुकानों में मलबा घुस गया।
टारना में फैशन हाउस के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से 3 घरों को खतरा पैदा हो गया है। पड्डल में पुराने ग्राउंड के पास पेड़ गिरने से खड़ी कारें बाल-बाल बच गईं। मंगवाई में पेट्रोल पंप के पास डंगा गिरने से खतरा पैदा हो गया है। शहर का सबसे व्यस्त सकोड़ी चौक नालियों के ब्लॉक होने से दलदल में बदल गया। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम के सह आयुक्त विकास शर्मा ने बताया कि ब्लॉकेज हुई नालियों को सही किया जा रहा है। लोगों की ओर से ही नालियों में बोतलें और कपड़े फेंकने से ऐसी समस्या आई है। सड़कों पर आए मलबे को भी हटाया जा रहा है। पड्डल में गिरे पेड़ को कटवाया जा रहा है। निगम प्रभावित लोगों के साथ है और हर घटना पर नजर बनाए हुए है। निगम के सभी कर्मचारी काम पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो विजुअल के साथ लगाएं
पुरानी मंडी में मलबे में दिखे पैर तो निकाला शव
मंगलवार सुबह उठकर दाल गैस में रख पानी देखने गया व्यक्ति नाली में बह गया। जानकारी के अनुसार त्रिलोकीनाथ मंदिर के साथ गली में एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह नाली में गिर गया और 10 मीटर नाली में बहते हुए नीचे मलबे में दब गया। सुबह 7 बजे किसी को मलबे में पैर दिखाई दिए तो उनके शव को निकाला। मृतक की पहचान कुमार चंद शर्मा (73) निवासी पुरानी मंडी के रूप में हुई। वे लोक निर्माण विभाग से बतौर एसडीओ सेवानिवृत्त हुए थे। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, मेयर वीरेंद्र भट्ट ने घटना पर दुख जताया है।
---

जेल रोड में नाली कपड़े और बोतलों से हुई ब्लॉक, बहने से बचीं 15 बाइकें
मांडव अस्पताल के साथ कल्याण धाम की तरफ जाने वाली गली के साथ बनाई नाली में कपड़े और बोतलें फेंकने से वह ब्लॉक हो गई। मलबे और पत्थरों के साथ पानी गली में बहता रहा। इससे गली में लगाई करीब 15 बाइकें भी गिरने से बच गईं। उन्हें थोड़ा नुकसान हुआ है। नीचे मलबा सड़क पर पहुंचने से वाहन चालक और स्थानीय लोग परेशान होते दिखे। जाम भी लगता रहा।
---

सकोडी चौक में नालियां ब्लॉक, दलदल में फंसते रहे लोग व वाहन
सकोडी चौक के आसपास नालियों के ब्लॉक होने से मिट्टी सड़क पर बहती रही। सुबह कुछ देर में सकोडी चौक दलदल में बदल गया। इससे दिनभर लोग दलदल में गुजरते रहे। धूप खिलने पर धूल से परेशानी झेलनी पड़ी।
---

पैलेस कॉलोनी में वर्षों बाद नाली में आया पानी, सहमे रहे लोग
पैलेस कॉलोनी में मिलिट्री कैंटीन के साथ राम मंदिर के साथ वर्षों बाद नाली में आए पानी से बाढ़ जैसी स्थिति हो गई। लोग सुबह 4 बजे उठकर सहमे नजर आए। स्थानीय निवासी पुष्पा ठाकुर बताती हैं कि यहां नाली में आए पानी व मलबे से करीब 10 घरों में पानी व मलबा घुस गया। मलबे के साथ पत्थर भी गली में आने से लोग दिन भर परेशान रहे।
टारना में पड़ोसियों के घर गुजारी रात, बरामदा तक गिर गया
टारना में फैशन हाउस के साथ सड़क गिरने से मृदला शर्मा समेत 3 घरों कोे खतरा पैदा हो गया है। प्रभावित मृृदला शर्मा बताती हैं कि बारिश से उनके घर का बरामदा तक गिर गया। ऐसे में रात पड़़ोसियों के घर गुजारनी पड़ी। यहां निगम ने डंगा लगाया था लेकिन पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गया।

---

सुहड़ा वार्ड में नालियों की निकासी की बंद, सड़़क बनी तालाब
टाउन हाल से नीचे सुहड़ा वार्ड में सकोडी खड्ड के चैनलाइजेशन के चलते पानी की निकासी न होने से सड़क तालाब बन गई। अस्पताल और स्कूल जाने लोग काफी परेशान हुए। वाहन चालक भी जान जोखिम में डाल पानी के बीच गुजरते रहे। वहीं, विभिन्न बाजारों का पानी एकत्रित होकर सुहड़ा मोहल्ला में जा घुसा। इस कारण गली ने नाले का रूप धारण कर लिया। कई घरों में पानी भी घुस गया। इस कारण लोगों को रात जागकर ही गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed