{"_id":"6a971d254517aca0630c19f4","slug":"old-building-of-khund-school-collapses-in-the-rain-mandi-news-c-90-1-ssml1045-211455-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बारिश में ढहा खुंड़ स्कूल का पुराना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बारिश में ढहा खुंड़ स्कूल का पुराना भवन
विज्ञापन
जर्जर होने के कारण पहले ही भवन में कक्षाएं लगाने पर लगाई थी रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। क्षेत्र में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान राजकीय प्राथमिक पाठशाला खुंड़ का पुराना जर्जर भवन ढह गया। राहत की बात यह रही कि भवन की खराब स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने पहले ही एहतियातन यहां विद्यार्थियों के बैठने और कक्षाएं लगाने पर रोक लगा रखी थी। इससे किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
एसएमसी प्रधान किशन चंद ने बताया कि सोमवार रात क्षेत्र में हुई तेज बारिश के दौरान स्कूल की पुरानी इमारत अचानक धराशायी हो गई। भवन काफी समय से जर्जर हालत में था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों और उपमंडल प्रशासन को दे दी गई है। प्रशासन और विभाग से स्कूल भवन की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।