{"_id":"5824a95b4f1c1bf77eb3a391","slug":"old-500-and-1000-rupees-exchange-for-over-croud","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े नोटों को एक्सचेंज करने के लिए बैंकों में मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े नोटों को एक्सचेंज करने के लिए बैंकों में मारामारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 10 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को बंद करने के बाद वीरवार को जिला भर के बैंकों में नकदी जमा करवाने और नोटों को एक्सचेंज करवाने के लिए खूब मारामारी रही। सुबह दस बजे बैंक खुलने से पहले ही लोग बाहर खड़े हो गए थे। जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों में पर्याप्त कैश न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कैश डिपॉजिट और एक्सचेंज करने के लिए वीरवार को बैंकों में उमड़ी भीड़ से धक्का मुक्की जैसा माहौल रहा। धर्मपुर निवासी दलीप सिंह, सुरेश ठाकुर, भीम सिंह, वीरी सिंह, रवि दत्त, श्यामलाल, बबलू राम ने बताया कि सुबह से शाम तक ग्रामीण बैंक धर्मपुर में कुछ पैसे लेने के इंतजार में खड़े रहे। ग्रामीण बैंक मढ़ी, राज्य सहकारी बैंक मढ़ी व राज्य सहकारी बैंक लौंगणी में भी कैश न होने के कारण लोगों को पैसे नहीं मिले।
विज्ञापन
नेरचौक में हिमाचल सहकारी बैंक, एसबीआई, पीएनबी में खूब भीड़ रही। बैंकों में कैश जमा करने और नोट एक्सचेंज करने के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाए गए थे। सहकारी बैंक के प्रबंधन डीएस ठाकुर ने कहा कि ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए पहले से ही तैयारियां की गई थी। पीएनबी के शाखा प्रबंधक आशीष ने बताया कि बैंक में छह अतिरिक्त काउंटर लगाए गए थे।
विज्ञापन
रिवालसर पंजाब नेशनल बैंक व राज्य सहकारी बैंक में दिनभर नए नोटों को लेकर लोगों की लंबी कतार लगी रही। राज्य सहकारी बैंक रिवालसर से नए नोट पाने वाले पहले उपभोक्ता रूप देव शर्मा रहे जो बैंक खुलने से एक घंटा पहले ही बाहर मौजूद थे।
सराज क्षेत्र के थुनाग, जंजैहली व बगस्याड़ के बैंकों में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। थुनाग में बगलियारा निवासी निरमू देवी का कहना है कि मैंने घर के लिए पिछले कल का राशन लेकर रखा है। आज बैंक आई पर राज्य सहकारी बैंक में एक हजार रुपये के एक्सचेंज पर दस-दस रुपये के सिक्के थमा दिए।
टिल्लर निवासी तेजवंती ने कहा कि बेटे की कुछ दिन बाद शादी है। पिछले कल बैंक बंद था मैंने सोना चांदी व अन्य समान लेना था, लेकिन सहकारी बैंक से एक हजार रुपये के सिक्के मिले। हरि सिह निवासी थनूटा ने कहा ग्रामीण बैंक थुनाग में पैसे ही नहीं मिले।
बलद्वाड़ क्षेत्र के बैंकों में भी पैसों की लेनदेन को लेकर खूब भीड़ रही। राज्य सहकारी बैंक समैला के प्रबंधक सुरेश कुमार ने कहा कि लोगों ने जीरो बैलेंस वाले खातों में भी पैसे जमा करवाए हैं।