फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Officials not serious on road, education, health and drinking water problems

Mandi News: सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल समस्याओं पर गंभीर नहीं अधिकारी

Thu, 27 Jun 2024 04:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 27 Jun 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Officials not serious on road, education, health and drinking water problems
मंडी में जिला परिषद की बैठक में भाग लेते सदस्य   संवाद
मंडी। क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल आपूर्ति के सुधार को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। बुधवार को जिला परिषद कार्यालय में हुई बैठक में यह आरोप जिला परिषद सदस्यों ने लगाए और अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में 36 जिला परिषद सदस्यों में चार गैर-हाजिर रहे। वहीं, लोक निर्माण और जलशक्ति विभाग सहित छह अधिकारी भी बैठक से नदारद रहे।
विज्ञापन

बैठक में आगामी वित्त वर्ष के लिए मनरेगा सेल्फ बजट 2474.44 करोड़ रुपये पारित किया गया। इनमें 1547.67 करोड़ रुपये विभिन्न योजनाओं पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा लाइन डिपार्टमेंट के तहत कार्य पर छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बैठक के दौरान जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को विकास से संबंधित आ रही समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन

किसी ने क्षेत्र में पानी की सप्लाई सही न होने, सड़कों के किनारे डंगे न लगने और स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती न होने का मुद्दा भी रखा। इस दौरान अध्यक्ष ने अधिकारियों से जनहित के विभिन्न कार्यों को आपसी समन्वय स्थापित कर तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कुछ मदों पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर संबंधित विभाग द्वारा उचित कार्रवाई कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिला परिषद की आगामी बैठकों में सभी विभागों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को भी कहा। परिषद की अन्य सदस्यों ने भी बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण सुझाव रखे। अध्यक्ष ने बैठक में विभिन्न सदस्यों द्वारा उठाए गए मदों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। बैठक में 150 के करीब प्रश्न रखे गए। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल व अन्य मौजूद रहे।


बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों से भेजे जाएंगे नोटिस
बल्ह विस क्षेत्र के वार्ड भडियाल और जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने बताया कि बैठक में छह अधिकारी मौजूद नहीं थे। उन्हें नोटिस भिजवाकर जवाबदेही मांगी जाएगी। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल की काफी समस्याएं रखी गईं।
बॉक्स
इस मुद्दे उठाए गए...

-सिराज से पहुंची जिप सदस्य रजनी ठाकुर ने सिराज में बी फार्मेसी कॉलेज के पास सड़क की कटिंग से लोगों को आ रही परेशानी का मुद्दा उठाया। साथ ही बगस्याड़ अस्पताल में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड न होने का मुद्दा भी बैठक में रखा।

-करसोग के तत्तापानी की जिप सदस्य सीमा ठाकुर ने मंडी-शिमला हाईवे पर कैलंगधार में डंगा लगाने और क्षेत्र में आती पंचायतों टाकड़ी, रिष्टाधार आदि में 15 दिन से पानी न आने का मुद्दा भी अधिकारियों के समक्ष रखा और नई उठाऊ पेयजल योजना की मांग की।

-लांगणा की जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया ने उपरीधार पंचायत में बस न आने का मुद्दा उठाया और कहा कि बस के बंद होने से क्षेत्र के लोग और विद्यार्थी दो किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं। साथ ही लड़भड़ोल अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती न होने का भी मुद्दा उठाया।


-जिला परिषद वार्ड सराहन विकास खंड करसोग के जिप सदस्य किशोरी लाल ने हार गुनैन पंचायत के तहत आते राजकीय प्राथमिक पाठशाला बेगू के भवन के लिए बजट और करसोग अस्पताल में उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की मांग रखी। साथ ही जिला परिषद फंड से विभिन्न कार्यों को शीघ्र पूरा करने और रुकावट डालने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

मंडी में जिला परिषद की बैठक में भाग लेते सदस्य   संवाद

मंडी में जिला परिषद की बैठक में भाग लेते सदस्य   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed