{"_id":"676d3f13c514bddfee04fc99","slug":"officers-should-be-made-aware-on-domestic-violence-child-marriage-laxman-mandi-news-c-90-1-ssml1025-143812-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: घरेलू हिंसा, बाल विवाह पर जागरूक करें अधिकारी . लक्ष्मण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: घरेलू हिंसा, बाल विवाह पर जागरूक करें अधिकारी . लक्ष्मण
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना गोहर खंड इकाई की त्रैमासिक बैठक वीरवार को गोहर में हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम गोहर लक्ष्मण कनेट ने की। बैठक में गोहर खंड में विभिन्न योजनाओं और आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण, मरम्मत से संबंध में चर्चा की गई।
बाल विकास परियोजना अधिकारी गोहर बीएल चौहान ने विभिन्न योजनाओं समेकित बाल विकास सेवाएं, मुख्यमंत्री सुख आश्रय, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा, पोषण अभियान, बेटी है अनमोल, मुख्यमंत्री शगुन योजना आदि की जानकारी दी। साथ ही आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण और मरम्मत कार्य पर भी चर्चा की।
एसडीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग को घरेलू हिंसा पर जागरूक करने, कम उम्र में शादी करने पर लड़कियों के मानसिक और शारीरिक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों बारे जागरूक करने, युवा पीढ़ी में नशा, ड्रग्स विषयों से संबंधित जागरूक करने के भी निर्देश दिए। आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों के लिए जो भी कार्य संबंधित विभागों से किए जाने हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा करें। बैठक में खंड विकास अधिकारी बशीर खान, विषयवाद विशेषज्ञ मुंशीराम, बीईईओ जगत राम, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता हरीश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक, समन्वयक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
000