फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Objection raised over dispute with milk vendor at Milk Plant Chakkar

Mandi News: मिल्क प्लांट चक्कर में दूध विक्रेता से विवाद पर जताई आपत्ति

Wed, 15 Apr 2026 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Objection raised over dispute with milk vendor at Milk Plant Chakkar
दूध विक्रेता को 1200 लीटर दूध का मुआवजा दिया जाए : किसान यूनियन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। हिमाचल किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीताराम वर्मा और जिला मंडी के कोषाध्यक्ष खूब राम ठाकुर ने चक्कर स्थित मिल्क प्लांट में दूध विक्रेता के साथ हुई घटना पर कड़ी आपत्ति जताई।
बताया गया कि दूध विक्रेता रवि कुमार रोज की तरह अपनी डेयरी से लगभग 1200 लीटर दूध लेकर चक्कर स्थित प्लांट पहुंचा था, लेकिन दूध की बिक्री न होने से नाराज होकर उसने गुस्से में आकर प्लांट के गेट के पास ही दूध बहा दिया।
विज्ञापन

खूब राम ठाकुर ने कहा कि यह घटना पशुपालकों के साथ हो रहे अन्याय को दर्शाती है। सूचना मिलते ही डॉ. सीताराम वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया। मिल्क प्लांट प्रबंधन का कहना है कि उनकी भंडारण क्षमता सीमित है, जबकि वर्तमान में दूध की आवक लगभग तीन गुना बढ़ गई है। इसके अलावा मजदूरों की कमी भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में पशुपालकों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार किया जाएगा। डॉ. सीताराम वर्मा ने कृषि मंत्री और प्लांट प्रबंधन से मांग की है कि दूध विक्रेता रवि कुमार को 1200 लीटर दूध का मुआवजा दिया जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed