{"_id":"669f9a34d8828c7cc705ead6","slug":"now-you-will-have-to-pay-rs-200-instead-of-rs-100-for-medical-fitness-certificate-mandi-news-c-90-1-ssml1045-131589-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए अब 100 की जगह चुकाने होंगे 200 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए अब 100 की जगह चुकाने होंगे 200 रुपये
Tue, 23 Jul 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
रत्ती अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक में मौजूद सदस्य व अन्य। संवाद
रत्ती अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक में बढ़ाए यूजर चार्ज, मरीजों और लोगों को बड़ा झटका
फर्स्ट एड ट्रेनिंग के लिए 375 की जगह वसूले जाएंगे 500 रुपये
36.64 लाख का बजट पारित, विधायक ने की दो लाख रुपये देने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। नागरिक अस्पताल रत्ती में अब मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए 100 की जगह 200 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह फर्स्ट एड ट्रेनिंग के लिए 375 की जगह 500 रुपये लिए जाएंगे। रोगी कल्याण समिति की बैठक में इसके अलावा कई अन्य तरह के यूजर चार्जिज बढ़ाने के निर्णय लिए गए।
इसका सीधा असर मरीजों और उनके तीमारदारों पर पड़ेगा। रोगी कल्याण समिति की बैठक एसडीएम बल्ह विशाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में 36.64 लाख रुपये वर्ष 2024-25 के लिए बजट पारित किया गया।
बैठक में फैसला लिया गया कि सर्जिकल एक्सट्रेक्शन के 50 की जगह 75 रुपये लिए जाएंगे। आरसीटी प्रोसिजर इंटीरियर के 175 की जगह 225 रुपये लिए जाएंगे। आरसीटी प्रोसीजर एक्सटीरियर के एक्सरे के 175 की जगह 400 लिए जाएंगे। स्केलिंग के 120 की जगह 150 रुपये और टेंपरेरी फिलिंग के 50 की जगह 60 रुपये लिए जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि स्वास्थ्य समाज का महत्वपूर्ण अंग है। रत्ती अस्पताल के लिए उन्होंने दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने समिति को आश्वासन दिया कि जल्द पता करेंगे कि डिजास्टर मैनेजमेंट का पैसा अस्पताल के लिए आया था, वह खर्च क्यों नहीं हुआ है। विद्युत और निर्माण कार्य भी जल्द शुरू हो, इसके लिए भी वे उच्च अधिकारियों से मांग करेंगे।
बैठक में बीएमओ बल्ह पीयूष वैद्य, डॉ. मनोज सक्सेना, कुलदीप ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, नेरचौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर, कपिल सेन, प्रधान संत राम, राजेंद्र सिंह ठाकुर, कश्मीर सिंह, निर्मला कपूर, महेंद्र सिंह, सुखराम, नवनीत कुमार और अन्य मौजूद रहे।
बॉक्स
अधिकारियों के बैठक में न आने पर भड़के विधायक
बैठक में लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग, नगर परिषद की तरफ से कोई अधिकारी न पहुंचने पर विधायक इंद्र सिंह गांधी तल्ख नजर आए। बैठक में कुछ विभागों के अधिकारी न पहुंचने पर उन्होंने खूब खरी खोटी सुनाई। कहा कि सरकारी अधिकारी अपनी जिम्मेवारियों से नहीं भाग सकते हैं। उन्होंने एसडीएम से अधिकारियों के न पहुंचने की वजह की रिपोर्ट मांगी है।