फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now entry to DC office premises will be allowed only after checking

Mandi News: डीसी कार्यालय परिसर में अब जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश

Thu, 17 Apr 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 17 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Now entry to DC office premises will be allowed only after checking
उपायुक्त कार्यालय मंडी परिसर में खड़ी बाइक की जांच पड़ताल करता पुलिस कर्मी। स्त्रोत- जागरूक पाठ - फोटो : अयाना थाना में रोते-बिलखते परिजन।
मंडी। बम प्लांट करने के धमकी भरे ई-मेल आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। अब आने वाले कुछ दिन उपायुक्त कार्यालय परिसर में चेकिंग के साथ ही प्रवेश मिलेगा। इसी के साथ परिसर में निजी वाहन खड़े नहीं होंगे। इसी के साथ जिला प्रशासन ने जरूरी कार्य होने पर उपायुक्त कार्यालय आने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मंडी के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व न्यायालय परिसर में जिलेभर से भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां कर्मचारियों की संख्या भी ज्यादा है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा जांच पड़ताल की जाएगी। कौन आ रहा है कौन जा रहा है को लेकर नजर रहेगी। वीरवार को कार्य दिवस है। ऐसे में प्रशासन ने सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की है। इसी के साथ निजी वाहन मालिक बाहर की पार्किंग का इस्तेमाल करें। यह सुरक्षा की लिहाज से बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को ही प्राथमिकता दी गई है। परिसर में एंट्री सुरक्षा के साथ रेगुलेटेड रहेगी। आने वाले दिनों में खतरा न रहे, को लेकर प्रवेश को लेकर आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। कहा कि लोग इन कार्यालयों में बेहद जरूरी कार्य होने पर ही आएं। यह निर्णय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि परिसर बड़ा है। जल्द से जल्द से पूरा परिसर सैनिटाइज किया जा रहा है। रेंज व राज्य से टीमें मांगी गई हैं। कुल्लू, मंडी व मध्य रेंज की टीमें काम कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर राज्य से टीमें बुलाई जाएगी। आमजन से जुड़े कार्यालय को टारगेट करने की बात ई-मेल में कही गई थी, इस पर सुरक्षा प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed