फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   notice by food supply department

जिले के 73 कारोबारियों को नोटिस

Mon, 14 Sep 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 14 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
notice by food supply department

अनियमितताएं बरतने पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 73 कारोबारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जिनमें घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन की ओर से 43 ढाबा-होटल मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के माध्यम से ढाबों और होटलों में उपयोग लाए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडर के बारे में जवाबतलब किया है। वहीं 30 सब्जी विक्रेताओं को रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने पर नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

नोटिस जारी होने की सूचना पर होटल और ढाबों मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में औचक निरीक्षण के अभियान के तहत ढाबों-होटलों से घरेलू गैस सिलेंडर बरामद होने पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय टीमों ने गत तीन सितंबर को भांबला और बलद्वाड़ा में डीएफएससी मिलाप शांडिल के पर्यवेक्षण में दबिश दी थी। इस दौरान जिला के विभिन्न भागों स्थित ढाबों व होटलों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
विज्ञापन

नियमानुसार ढाबों व होटलों में व्यवसायिक गैस सिलेंडर ही उपयोग में लाया जा सकता है। रेट लिस्ट नहीं लगाने पर सब्जी विक्रेताओं से 1.31 क्विंटल प्याज और 4.36 किलो अन्य खाद्य सामग्री जब्त की गई। नोटिस के माध्यम से ढाबा-होटल मालिकों से घरेलू गैस सिलेंडर रखने बारे जवाबतलब किया गया है। मामले में ढाबा-होटल मालिकों को अपना पक्ष रखने के लिए पेशी के लिए भी बुलाया जाएगा। पक्ष से संतुष्ट नहीं होने पर जिला स्तर पर एडीसी मंडी व खंड स्तर पर एसडीएम की ओर से जब्त सिलेंडर को रिलीज करने की एवज में जुर्माना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed