फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No light, no fan facility in classrooms, vallabh college mandi

कक्षाओं में न लाइट, न ही पंखे की सुविधा

Thu, 23 Sep 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
No light, no fan facility in classrooms, vallabh college mandi
मंडी कॉलेज में प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : Mandi
मंडी। सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय महाविद्यालय मंडी में वीरवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

एबीवीपी क्लस्टर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशाल मल्होत्रा ने बताया कि परिषद ने कॉलेज प्रबंधन को कई मांग पत्र दिए लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
कहा कि मंडी कॉलेज प्रदेश का सबसे बड़ा कॉलेज है, लेकिन इसकी हालत खस्ता हो गई है। कक्षाओं में पर्याप्त रोशनी नहीं है, छत पर लगे पंखे गायब हैं। पूरा कैंपस कीचड़ और धूल-मिट्टी से भरा पड़ा है। कॉलेज गेट का रास्ता क्षतिग्रस्त है। इसके चलते विद्यार्थियों को आवागमन में भारी असुविधाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

विभागीय कार्यालय मंत्री राहुल भंडारी ने कहा कि हॉस्टल में चौकीदार न होने से आउटसाइडर अंदर आ जाते हैं। कॉलेज प्रबंधन के समक्ष कैंपस में अतिरिक्त चौकीदारों की नियुक्ति करने की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइब्रेरी में मात्र एक सौ विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता है जबकि वर्तमान में यहां सात हजार के करीब विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इकाई उपाध्यक्ष वैशाली गुलेरिया ने कहा कि कॉलेज के कमरों में पिछले दो-तीन वर्षों से रखी ईवीएम मशीनों के चलते विद्यार्थियों को बैठने की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्हें हटाया जाना चाहिए।

शौचालयों की सफाई करवाई जाए। यदि कॉलेज प्रशासन मांगों का समाधान नहीं करता है तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन करेगी। इस दौरान मुस्कान भारद्वाज, राहुल भंडारी, रितेश, अरविंद, पंकज, करन, नैंसी सिपहिया और आशीष मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed