फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No librarian in schools, locks hanging in library

Mandi News: स्कूलों में लाइब्रेरियन नहीं, लाइब्रेरी में लटके ताले

Tue, 30 Jan 2024 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
No librarian in schools, locks hanging in library
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सहायक पुस्तकालय अध्यक्षों के पद खाली होने से मंडी जिला सहित प्रदेश के कई सरकारी स्कूल जहां पर पुस्तकालयों की सुविधा शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई थी, वहां पर अब ताले लटक गए हैं। इस कारण हजारों परीक्षार्थियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। यूजीसी स्केल का वित्तीय लाभ मिलने के बाद सरकारी स्कूलों में अधिकृत पुस्तकालयों में इसके संचालन को लेकर व्यवस्था चरमरा गई है।वैकल्पिक व्यवस्था न होने से जोगिंद्रनगर की आदर्श कन्या पाठशाला, राजकीय बाल पाठशाला और चौंतड़ा के सरकारी स्कूल के पुस्तकालयों में विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित हो गए हैं। इसी प्रकार प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष का पद खाली हो जाने से सरकारी स्तर पर उपलब्ध सुविधाएं और पुस्तकों का बड़ा भंडारण अब विद्यार्थियों के इस्तेमाल में लाना स्कूल प्रबंधनों के लिए चुनौती बन चुका है। हालांकि कुछ पुस्तकालयों में स्कूल प्रबंधन की ओर से अध्यापकों को प्रतिनियुक्ति कर संचालन की जिम्मेवारी सौंपी है, लेकिन अनुभव का अभाव भी संचालन को लेकर बाधा बन रहा है।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के तीन बड़े सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों की बात करें तो यहां पर करीब बीस हजार पुस्तकों का भंडारण स्कूल प्रबंधनों की ओर से किया गया है। डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा भी पुस्तकालयों में मौजूद है, लेकिन संचालन को लेकर पेश आ रही दिक्कतों से परीक्षार्थियों को ही नहीं, बल्कि स्कूल प्रबंधकों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर आदर्श कन्या पाठशाला के प्रधानाचार्य डाॅ. सुनील ठाकुर ने बताया कि 1960 के दशक में बने पुस्तकालयों में सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष का पद खाली हो जाने से सरकारी पुस्तकालयों में ताले लटक चुके हैं। बताया कि उनकी पाठशाला में मौजूद करीब सात हजार पुस्तकों का भंडारण, कंप्यूटर सुविधा भी उपलब्ध है, लेकिन पद खाली हो जाने से ये सुविधाएं अब बच्चों को नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शिक्षा उपनिदेशक अमर नाथ राणा ने बताया कि मंडी जिले के जिन सरकारी पुस्तकालयों के संचालन को लेकर सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष की समस्या पेश आई है, वहां वैकल्पिक तौर पर पदों को भरने को लेकर प्रदेश शिक्षा विभाग से पत्राचार किया गया है। बहरहाल संबंधित स्कूलों के प्राध्यापकों को पुस्तकालय संचालन की जिम्मेवारी सौंपने का आह्वान स्कूल प्रबंधकों से किया है, ताकि परीक्षार्थियों को सरकारी पुस्तकालय में अध्ययन करने का लाभ मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed