{"_id":"6a60a5045f6012b5010a2d21","slug":"nhai-ambulances-to-now-act-as-lifesavers-on-highways-mandi-news-c-90-1-mnd1027-205906-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हाईवे पर अब एनएचएआई की एंबुलेंस बनेगी संकटमोचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हाईवे पर अब एनएचएआई की एंबुलेंस बनेगी संकटमोचक
विज्ञापन
35 किलोमीटर के संवेदनशील क्षेत्र में हादसों में घायलों को तुरंत मिलेगा उपचार
गंभीर रूप से घायल मरीजों की जान बचाने में मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंडी–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की जान बचाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। जिला कांगड़ा के मटौर, शाहपुर और गगल में यह सेवा सफलतापूर्वक संचालित होने के बाद अब इसी माह से मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में भी इसकी शुरुआत की जाएगी।
घट्टा से कोटरोपी तक लगभग 35 किलोमीटर लंबा मार्ग दुर्घटनाओं और भूस्खलन की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील (ब्लैक स्पॉट) माना जाता है। गुम्मा, हराबाग, नागचला, छाणंग, उरला, घटासनी और कोटरोपी सहित कई स्थानों पर अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए एनएचएआई ने इस विशेष एंबुलेंस सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित इस एंबुलेंस में घायलों को घटनास्थल पर ही त्वरित प्राथमिक उपचार और ऑक्सीजन सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे गंभीर रूप से घायल मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी।
हादसे की स्थिति में पीड़ित या प्रत्यक्षदर्शी टोल-फ्री इमरजेंसी नंबर 1033 पर कॉल कर एंबुलेंस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। कॉल प्राप्त होते ही एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना होगी और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद नजदीकी अस्पताल पहुंचाएगी।
विज्ञापन
एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित ने बताया कि इस सेवा का संचालन केंद्र जोगिंद्रनगर में रहेगा। उन्होंने कहा कि 1033 पर कॉल करते ही घट्टा से कोटरोपी तक के पूरे मार्ग पर यह आपातकालीन एंबुलेंस सेवा तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।