{"_id":"66992543fc676a3343099712","slug":"nh-cutting-done-before-rain-eight-houses-in-danger-family-in-fear-mandi-news-c-90-1-ssml1045-131247-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बरसात से पहले कर दी एनएच की कटिंग, आठ घरों को खतरा, खौफ में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बरसात से पहले कर दी एनएच की कटिंग, आठ घरों को खतरा, खौफ में परिवार
Thu, 18 Jul 2024 07:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
तल्याहड़ के समीप डंगा न लगने के कारण दिक्कतें पेश आ रही हैं। यहां आठ घरों को खतरा पैदा हो गया ह
मनाली जालंधर एनएच चौड़ा करने के लिए तल्याहड़ में की जा रही हाईवे की कटिंग
ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार, परियोजना निदेशक और एसडीएम को दिए हैं निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मनाली-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने के कार्य के चलते जिला मुख्यालय के साथ लगते तल्याहड़ के पास की जा रही कटिंग से 8 घरों को खतरा पैदा हो गया है। हालात यह है कि बीते एक माह से लोग दिन रात खौफ में जी रहे हैं। खतरे की जद में सेवानिवृत्त सूबेदार खेम सिंह सेन, नेत्र सिंह, हेम सिंह, जगत सिंह, कश्मीर सिंह, कुशमैहद सिंह और भूतेश्वरी देवी सहित अन्यों के घर शामिल हैं।
प्रभावितों का आरोप है कि उन्होंने यहां काम कर रही सूर्या कंपनी को बरसात से पहले कटिंग कर समय रहते डंगे लगाने के लिए कई बार कहा, लेकिन कंपनी ने बरसात से ठीक पहले यहां पर कटिंग का काम शुरू कर दिया। जब कंपनी कटिंग कर रही थी तब भी इन्होंने कंपनी प्रबंधन से घरों के पास वाली जगह को छोड़कर कटिंग करने को कहा, लेकिन कंपनी तब भी नहीं मानी और कटिंग करने के बाद डंगे लगाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। अब नतीजा यह निकला कि यहां बार-बार भूस्खलन हो रहा है और घरों को खतरा पैदा हो गया है। प्रभावितों ने शासन व प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए डंगे लगाने की गुहार लगाई है। प्रभावितों के अनुसार उन्होंने अपने पैसों से तिरपाल खरीदकर भूस्खलन वाले क्षेत्र को कवर किया है।
उधर, एडीएम मंडी डा. मदन कुमार ने बताया कि मामला प्रशासन के ध्यान में है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एसडीएम और निर्माण कार्य में लगी कंपनी के साथ बैठक कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।