फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NH construction company accused of arbitrariness, journey becomes risky

Mandi News: एनएच निर्माण कंपनी पर मनमानी के आरोप, सफर हुआ जोखिमपूर्ण

Thu, 13 Feb 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 13 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
NH construction company accused of arbitrariness, journey becomes risky
धर्मपुर क्षेत्र के पाडच्छू पुल के पास सड़क के साथ खोदा गया गड्ढा। जिससे हादसों का खतरा बना हुआ 
पंचायत प्रधानों ने कंपनी के कार्य की मॉनिटरिंग करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। अटारी-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर टौनी देवी से लेकर पाडच्छू तक कार्य कर रही कंपनी पर मनमानी के आरोप स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने लगाए हैं। आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र की जनता को सुविधा देने के बजाय असुविधा प्रदान कर रही है। इससे वाहन चालकों के साथ स्थानीय जनता भी परेशान है।
भराड़ी पंचायत की प्रधान अंजू शर्मा, सजाओ पंचायत की प्रधान सरिता ठाकुर, लौंगनी पंचायत प्रधान मीणा देवी, सरी पंचायत प्रधान कश्मीर सिंह ठाकुर, धर्मपुर पंचायत प्रधान ज्योति ठाकुर, समाजसेविका संगीता मंड्याल, समाजसेवी हंसराज वर्मा ने कहा कि निर्माण कार्य धीमी चाल से चला है। जिन जगहों पर पहले काम होना चाहिए था, उन्हें खतरनाक बना दिया गया है। हालात यह हैं कि बार-बार वाहनों के कलपुर्जे टूट रहे हैं। कहा कि पहले तो सड़क की लेवलिंग करने के लिए पुरानी सड़क को खोदकर पांच से छह फुट गहरा कर दिया। अब सड़क की एक ओर 10 से 15 फुट गहरे गड्ढ़े किए हैं।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य ने शासन व प्रशासन से आग्रह किया है कि कार्य कर रही कंपनी के काम को मॉनिटर किया जाए और आम जनता को राहत दिलाई जाए। उधर, एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने बताया कि कार्य कर रही कंपनी प्रबंधन को सुधार के लिए आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed