फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Neither social distance nor wearing masks in mandi

न सामाजिक दूरी, न ही लगाए मास्क

Sat, 03 Jul 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Neither social distance nor wearing masks in mandi
मंडी। कोविड की दूसरी लहर के धीमे पड़ने से सरकार ने बंदिशों में भी छूट दी है। तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने का आह्वान किया है लेकिन लोग बेपरवाह हो रहे हैं। सामाजिक नियम तोड़े जा रहे हैं। लोग मास्क भी सही ढंग से नहीं पहन रहे हैं। अमर उजाला टीम ने शनिवार सुबह दस बजे मंडी के जोनल अस्पताल और दोपहर 12 बजे बस अड्डे का दौरा कर हालात का जायजा लिया...।
विज्ञापन

अस्पताल में पर्ची काउंटर
समय सुबह दस बजे। स्थान जोनल अस्पताल मंडी। शनिवार को चिकित्सकों ने दो घंटे की हड़ताल नहीं की। चिकित्सक काले बिल्ले लगाकर काम कर रहे हैं। अस्पताल में ओपीडी और टेस्ट सेवा सामान्य रूप से चल रही है। अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लोगों की भीड़ लगी है। सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। नियमों का पालन करवाने के लिए सुरक्षा कर्मचारी भी नहीं है। लोग भी जागरूकता नहीं दिखा रहे।
विज्ञापन

..
बस स्टैंड मंडी
समय 12 बजे। स्थान बस अड्डा मंडी। टिकट काउंटर के बाहर लोग झुंड बनाकर खड़े हैं। कुछ ने तो मास्क तक नहीं पहना है। लोकल बसों के काउंटर के समीप तीन महिलाएं बैंच पर बैठी हैं। साथ में एक बच्ची भी है। तीनों के मुंह से मास्क गायब है। बैंच के दूसरी तरफ बैठे व्यक्ति के मुंह से भी मास्क गायब है। उसके साथ ही एक अन्य बैंच में चार युवा सामान लिए बैठे हैं। चारों के मुंह से मास्क गायब हैं। न तो खुद जागरूक हैं और न ही कोई इन्हें सबक सिखाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed