फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Negligence: X-ray machines stopped working in Nerchowk Medical College, treatment disrupted

लापरवाही : नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे मशीनें ठप, उपचार हुआ बाधित

Fri, 25 Jul 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Negligence: X-ray machines stopped working in Nerchowk Medical College, treatment disrupted
नेरचौक (मंडी)। सरकाघाट के तरांगला गलू में वीरवार सुबह हुए बस हादसे के घायलों को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज व अस्पताल नेरचौक में उपचार के लिए पहुंचाया गया। यहां एक्सरे की बारी आई तो लापरवाही उजागर हो गई। यहां दोनों एक्सरे मशीनें ठप थीं और घायलों को एक्सरे के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में पोर्टेबल मशीन का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का इमरजेंसी वार्ड चीख पुकार से दहल उठा। डॉक्टरों ने घायलों को एक्सरे की सलाह दी तो घायलों के साथ आए हुए उनके तीमारदार सुविधाएं न मिलने पर भड़क गए। यहां पिछले तीन वर्षों से मुख्य एक्सरे मशीन बंद पड़ी थी। दूसरी मशीन भी बुधवार रात को अचानक खराब हो गई। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट रजनीश ने आपात स्थिति में अस्पताल ने पोर्टेबल एक्सरे मशीन के जरिए घायलों की जांच करवाई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एक मुख्य मशीन पिछले तीन वर्षों से खराब पड़ी है, उसे प्रबंधन ठीक नहीं करवा पा रहा है। प्रबंधन कंपनी पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरी मशीन का स्पेयर पार्ट लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डाॅ. रजनीश का कहना है कि घायलों का पूर्णता से उपचार किया गया है, उन्हें पूर्ण रूप से सेवाएं दी गई हैं। उन्होंने माना कि मशीन खराब हैं वह ठीक करवा दी जाएगी। दो पोर्टेबल मशीन हैं, जिससे घायलों का एक्सरे करवाया है। एक और पोर्टेबल मशीन मेकशिफ्ट अस्पताल में है जिसे भी कॉलेज में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed