फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nau village lit up with torchlight

Mandi News: मशालों की रोशनी से जगमगाया नाऊ गांव

Fri, 11 Sep 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nau village lit up with torchlight
नगवाई क्षेत्र के नाऊ गांव में आयोजित माता अंबिका की वा​र्षिक जाग में जलती मशालों से मंदिर पहुंच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगवाईं (मंडी)। क्षेत्र के नाऊ गांव में वीरवार रात्रि माता अंबिका भगवती की वार्षिक जाग हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जलती मशालों की रोशनी से पूरा गांव जगमगा उठा।
लोगों ने श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित उत्सव में देव परंपराओं का निर्वहन किया। रात्रि करीब 10 बजे माता के रांघड़ स्थित भंडार से जलती मशालों के साथ जलेब निकाली गई जो मंदिर तक पहुंची। 11 बजे नाऊ वासियों ने हाथों में जलती मशालें लेकर माता के रथ का स्वागत किया।
विज्ञापन

करीब 12 बजे पनाऊ गांव के लोगों का जुलूस हाथों में मशालें लेकर माता के मंदिर पहुंचा। सैकड़ों मशालों से पूरा नाऊ क्षेत्र रोशन हो गया। रात्रि 12 बजे के बाद माता के मंदिर में अग्नि प्रज्वलित की गई। इसके साथ ही पारंपरिक देव विधि विधान और जाग उत्सव की रस्में शुरू हुईं। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर सुख समृद्धि की कामना की। स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे माता का शृंगार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंदिर में गूर के माध्यम से श्रद्धालुओं की समस्याओं और दुखों के निवारण की प्रक्रिया संपन्न हुई। शुक्रवार शाम करीब चार बजे माता के रथ पनाऊ गांव में प्रवेश हुआ। इस दौरान भी ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माता का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed