{"_id":"6aa551c0b0ed384a100a9017","slug":"information-given-about-the-provisions-of-silver-hall-marking-mandi-news-c-90-1-ssml1024-213069-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सिल्वर हॉल मार्किंग के प्रावधानों की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सिल्वर हॉल मार्किंग के प्रावधानों की जानकारी दी
विज्ञापन
स्वर्णकार एसोसिएशन ने सदस्यों का शुल्क बढ़ाने का लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन मंडी का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को प्रधान आशुतोष पाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में चीफ पैट्रन जितेंद्र चोपड़ा, पैट्रन महेशपुरी, सरदार सर्व सुखपाल सिंह मल्होत्रा, सरदार भगवंत सिंह और जितेंद्र पुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिवेशन की शुरुआत नेपाल और भारत में हाल की त्रासदियों में जान गंवाने वालों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई। महासचिव गौरव चोपड़ा ने वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए सरकार के नए नियमों और सिल्वर हॉल मार्किंग के प्रावधानों की जानकारी दी। सदस्यों के मासिक शुल्क में 100 रुपये की वृद्धि का निर्णय भी लिया गया। पैट्रन महेशपुरी ने कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना की। सरदार सर्व सुखपाल सिंह मल्होत्रा ने बदलते व्यापारिक परिवेश के अनुरूप कार्य करने, जबकि सरदार भगवंत सिंह ने एसोसिएशन का विस्तार जिला स्तर तक करने का सुझाव दिया।प्रधान आशुतोष पाल ने 25 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक वार्षिक अवकाश की घोषणा की। उन्होंने नियमों की अवहेलना करने वाले कुछ सदस्यों को संगठन से बाहर किए जाने की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से एकजुटता और भाईचारे के साथ एसोसिएशन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।