{"_id":"67ed82324424d9879c0734e6","slug":"nati-ra-chaska-bura-song-in-nalwad-fair-barchhwad-mandi-news-c-90-1-mnd1001-152258-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नाटी रा चस्का बुरा... पर रामेश्वर ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नाटी रा चस्का बुरा... पर रामेश्वर ने बांधा समां
विज्ञापन
नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ की पांचवी सांस्कृतिक संध्यामें कार्यक्रमपेश करते कलाकार।
सरकाघाट (मंडी)। नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत कर रंग जमा दिया।
पांचवीं सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार रामेश्वर शर्मा ने मां दे मंदर जाणा मां ने आप बुला लेया, गांव री शोरियो आया पाहुणा, एक अधिया मंगाई दे मेरा पीने जो दिल करदा, हां जी वर्मा जी ठीक ठाक शर्मा जी, नाटी रा चस्का बुरा, तुम तो ठहरे परदेशी, सुरमणिये, जिसे देख मेरा दिल धड़का, चलाओ ना नैनों से बाण, धिंगा धिंगिए, रामादासिए, प्यारी इंदरा, कजरा मोहब्बत वाला जैसे गीत गाकर दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।
इससे पहले सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से अमर युवक मंडल खुनागी बगस्याड़ ग्रुप के कलाकारों ने लोक गीत, नृत्य प्रस्तुति और नाटक मंचन कर लोगों का मनोरंजन किया। ग्रुप के कलाकार हेमराज, गोविंद, अनू, नरेंद्र, लता, अंजली ने अपनी सुरीली आवाज से अनेक गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
कर्मा बैंड ने भी धमाल मचाया। बैंड के सदस्य करम सिंह, अंशुल कुमार, अभिषेक, राहुल, अजय और सुनील राणा ने अपनी प्रतिभा से सबको दीवाना बना दिया। कर्मा बैंड नलवाड़ मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं में आर्केस्ट्रा के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा है। बैंड के सदस्य अभिषेक ने पहाड़ी लोक गीत गाकर लोगों को मोहित कर दिया। नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक संस्कृत उच्च शिक्षा डाॅ. प्रवीण आचार्य ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। संवाद