{"_id":"67c44a707d08784e20081f4a","slug":"narmada-river-stones-being-sold-in-maha-shivratri-mandi-news-c-90-1-mrt1064-149407-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महाशिवरात्रि में बिक रहे नर्मदा नदी के पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महाशिवरात्रि में बिक रहे नर्मदा नदी के पत्थर
विज्ञापन
मंडी। नर्मदा नदी में पाए जाने वाले बहुमूल्य पत्थर और खदान से निकलने वाले संगमरमर से तैयार शिवलिंग, शंख, सिलबट्टे आदि उत्पाद महाशिवरात्रि महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पड्डल मैदान में डोम के अंदर लगे स्टॉल में लोग हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। शिवलिंग की तरह नजर आने वाला पत्थर 200 रुपये से 500 रुपये तक बिक रहा है।
इनकी खासियत है कि हाथों से जितनी घिसाई की जाए तो यह और अधिक चमकीला हो जाता है। संगमरमर से बनाए सिलबट्टे, रोटी बनाने के लिए चकला और बेलन, कटोरी आदि भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। पड्डल में स्टॉल पर बैठी मध्य प्रदेश की पुष्पा ने बताया कि वह खरगोन जिले के बेड़िया की रहने वाली हैं।
वहां स्थित नर्मदा के किनारे गांव बकावां में कण-कण में भगवान शिव हैं। यहां नर्मदा नदी से निकले कंकर-पत्थर को तराशकर शिवलिंग बनाया जाता है। पहले सीधे तौर पर नर्मदा से पत्थरों को निकालकर स्थापित करके पूजा की जाती थी। बाद में इन पत्थरों को तराशा जाने लगा। शिवलिंग के अलावा यहां मूर्तियां भी शिल्पकारों की ओर से बनाई जा रही हैं। इसके अलावा रसोईघर में उपयोग होने वाले उत्पाद भी तैयार किए हैं। संवाद