{"_id":"6aa55d49a7a22ac63b0e2789","slug":"narendra-singh-was-nominated-as-president-and-dr-radhika-jamwal-as-general-secretary-mandi-news-c-90-1-ssml1024-213075-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नरेंद्र सिंह अध्यक्ष और डॉ. राधिका जम्वाल महासचिव मनोनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नरेंद्र सिंह अध्यक्ष और डॉ. राधिका जम्वाल महासचिव मनोनीत
विज्ञापन
वल्लभ कॉलेज में पीटीए की नई कार्यकारिणी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसे लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय भवन के सम्मेलन कक्ष में पीटीए की आम सभा आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने की। आम सभा में नरेंद्र सिंह को पीटीए अध्यक्ष, डॉ. राधिका जम्वाल को महासचिव, स्नेहा शर्मा को उपाध्यक्ष, डॉ. आशा सिंह को कोषाध्यक्ष तथा रमेश कुमार को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। डॉ. रतन लाल वर्मा और पूर्व में दो बार पीटीए अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके सुरेंद्र ठाकुर को सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं डॉ. रितेश वर्मा को लोकल ऑडिटर बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में एडवोकेट ललित कुमार ठाकुर, इंद्रदेव, विनय कुमार, डॉ. ओम प्रकाश ठाकुर और डॉ. संजय कुमार ठाकुर को भी सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की पीटीए वार्षिक रिपोर्ट डॉ. रतन लाल वर्मा ने प्रस्तुत की। रिपोर्ट में विद्यार्थियों के हित, शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय विकास तथा महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए वर्षभर किए गए कार्यों और गतिविधियों का विवरण दिया गया।
प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि पीटीए महाविद्यालय, विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है।