फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Names and locations of many polling stations has been changed

Mandi News: द्रंग और धर्मपुर में कई मतदान केंद्रों के नाम और स्थान बदले, जानें इस बार कहां करेंगे मतदान

Thu, 09 May 2024 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 09 May 2024 08:04 AM IST
विज्ञापन
Names and locations of many polling stations has been changed
मंडी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंडी जिला के कुछ मतदान केंद्रों के नाम और स्थान में बदलाव किया गया है। पुराने मतदान केंद्रों के भवन क्षतिग्रस्त होने अथवा स्कूल के स्तरोन्नत होने की स्थिति में उनके भवन और मतदान केंद्र के नाम में परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने दी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक पाठशाला डुंगर में स्थापित हणोगी मतदान केंद्र तो अब कम्यूनिटी हाल समीप गोसदन हणोगी में परिवर्तित किया गया है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के हियूण मतदान केंद्र को राजकीय प्राथमिक पाठशाला हियूण गलू से महिला मंडल भवन हियूण दोयम, बल्ह विधानसभा क्षेत्र के घड़यात्र मतदान केंद्र को पंचायत घर लुहाखर से पटवार खाना घड़यात्र में परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा द्रंग विधानसभा क्षेत्र के बरधान मतदान केंद्र को राजकीय उच्च पाठशाला बरधान से राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरधान, चेलिंग मतदान केंद्र को राजकीय माध्यमिक पाठशाला मठियाना स्थित टिक्कन से राजकीय उच्च पाठशाला मठियाना स्थित टिक्कन, जबकि खिल मतदान केंद्र को राजकीय माध्यमिक पाठशाला खिल से राजकीय उच्च पाठशाला खिल में परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनारसा और थलौट में बताया मतदान का महत्व
पधर (मंडी)। स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा और आईटीआई थलौट में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. कल्याण चंद मंडोत्रा ने विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को लोकतंत्र के महत्व और मतदान की प्रक्रिया से अवगत करवाया। शिविर में थलौट और पनारसा बूथ के महिला मंडलों ने भी भाग लिया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने एक जून को मतदान करने के लिए निमंत्रण पत्र भी तैयार किए गए, जिस वह अपने माता-पिता और रिश्तेदारों को देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed