{"_id":"67a88f7087258fb2940db825","slug":"nagendra-suresh-stood-first-in-marathon-mandi-news-c-90-1-mrt1064-147435-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ज्ञान विज्ञान समिति चलाएगी सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ज्ञान विज्ञान समिति चलाएगी सदस्यता अभियान
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाएगी। वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। पांच जून को एक दिवसीय राज्यव्यापी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अप्रैल 2026 में होने वाले 21वें राज्य सम्मेलन से पहले समिति हर इकाई में सम्मेलन करेगी। कार्यकर्ताओं की समझ बढ़ाने के लिए आगामी 10 और 11 मई को संगठनात्मक शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मंडी में रविवार को हुई हिमाचल ज्ञान समिति की बैठक में यह बात सचिव सत्यवान पुंडीर ने कही। बैठक में प्रदेश के नौ जिलों से 41 सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की वित्तीय स्थिति पर चर्चा की गई और इसे मजबूत करने के लिए फंड अभियान चलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य काम नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को तेज करना होगा। इसके लिए 22-23 मार्च को दो दिवसीय सामग्री निर्माण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। सात अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शिमला में राज्य स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा।
इसमें अन्य संस्थाओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद जिला, खंड और पंचायत स्तर पर अधिवेशन किए जाएंगे। अभियान का विस्तार करने के लिए उत्तरी भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के साथ भी कार्यशाला की जाएगी। 8 सितंबर को सरकारी विभागों सहित अन्य संबंधित संस्थानों के साथ नीतिगत हस्तक्षेप पर अधिवेशन होगा।
विज्ञापन
बैठक में जलवायु परिवर्तन, शिक्षा, नई शिक्षा नीति, जेंडर और जनवाचन अभियान पर भी चर्चा की गई और इन विषयों पर काम करने की योजना तैयार की गई। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियान के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मार्च और अप्रैल महीनों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश भुरेटा ने कहा कि भारत ज्ञान विज्ञान समिति का 2025 का संगठनात्मक अभियान 1,000 पंचायतों में सामुदायिक शिक्षण केंद्रों, जमीनी नेतृत्व और पंचायत स्तर पर संरचनात्मक हस्तक्षेपों के माध्यम से आजीवन शिक्षा को मजबूत करने पर केंद्रित है।