{"_id":"4ed917518d4786ae6ad5391971470798","slug":"nagarpanchyat-election-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी निकाय चुनाव में महिलाओं का डंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी निकाय चुनाव में महिलाओं का डंका
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 11 Jan 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मंडी के शहरी निकाय चुनाव में इस बार महिलाओं का वर्चस्व रहा। नगर परिषदों और नगर पंचायतों की 52 सीटों पर हुए चुनाव में 29 सीटों पर महिलाएं पार्षद चुनीं गई। वहीं 23 सीटों पर पुरुष उम्मीदवार विजयी रहे। आरक्षित अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित महिला पार्षदों के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
कई वार्डों में महिला उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला रहा। अनारक्षित सीट पर भी महिलाओं ने जीत का डंका बजाया है। नगर परिषद मंडी की 13 सीटों में आठ पर महिलाओं ने जीत का परचम लहराया है। अनारक्षित पैलेस दो वार्ड से भाजपा समर्थित सुमन ठाकुर ने तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाई है। अन्य आरक्षित वार्डों से महिलाएं पार्षद चुनीं गई। नगर परिषद सुंदरनगर की 13 सीटों में से सात पर महिला उम्मीदवार विजयी रही।
विज्ञापन
इसके अलावा नगर पंचायत सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, रिवालसर में चार-चार सीटों पर महिलाएं पार्षद निर्वाचित हुए हैं। नगर परिषद मंडी और सुंदरनगर में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। नप मंडी में अध्यक्ष बनाने के लिए नौ सीट जीत कर कांग्रेस को पूर्ण बहुमत प्राप्त है। सुंदरनगर में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के पास बहुमत नहीं है। पांच-पांच सीटों पर दोनों दलों के समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन
अध्यक्ष की कुर्सी के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों की अहम भूमिका रहेगी। नगर पंचायत जोगिंद्रनगर में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पास बहुमत है। कुल सात सीटों में से चार पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। नप जोगिंद्रनगर में अध्यक्ष पद महिला के लिए रिजर्व है। नगर परिषद नेरचौक के दस वार्डों और नगर पंचायत करसोग के तीन वार्डों में चुनाव का बहिष्कार होने से अध्यक्ष पद की ताजपोशी नहीं हो सकती है। नेरचौक और करसोग में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित हैं।