फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   nagar parishad Nerchok will soon take over from Kansa Maidan

कंसा मैदान से जल्द कब्जा हटाएगी नगर परिषद नेरचौक

Fri, 25 Sep 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
nagar parishad Nerchok will soon take over from Kansa Maidan
नेरचौक में आयोजित नगर परिषद की बैठक में मौजूद पार्षद। - फोटो : Mandi
नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक की बैठक में कंसा मैदान में अवैध कब्जों को हटाने का फैसला लिया गया। इसके लिए जल्द ही प्रशासन के सहयोग से नगर परिषद अतिक्रमणकारियों को खदेड़ेगी। बैठक नगर परिषद की अध्यक्ष लता कुमारी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में बताया कि कंसा मैदान की 125 बीघा जमीन है। 25 बीघा जमीन पर अतिक्रमण है। अतिक्रमण छुड़वाकर 100 बीघा जमीन पर मैदान बनाया जाएगा। 25 बीघा जमीन में पार्क का निर्माण किया जाएगा। गाड़ियों के ट्रायल के लिए भी स्थान बनाया जाएगा। ऐसे में ड्राइविंग लाइसेंस वालों के यहीं टेस्ट लिए जाएंगे। इसके अलावा गीला और सूखा कूड़ा ठिकाने लगाने के लिए यहां आधुनिक डंप स्थल बनाए जाने की योजना है। बैठक में उपाध्यक्ष चेत सिंह ठाकुर, स्वाति ठाकुर, दीक्षित नारंग, कृष्ण सिंह, आलम राम, सुमन चौधरी, रजनीश कुमार, मनीराम, रूपलाल, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
युवाओं के लिए बनेगा प्रशिक्षण केंद्र
एसडीएम बल्ह एवं नगर परिषद के ईओ आशीष शर्मा ने बताया कि कंसा मैदान को नया स्वरूप दिया जाएगा। यहां युवाओं के खेलने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। मल्टीपर्पज स्टेडियम की तर्ज पर कुछ हिस्सा विकसित किया जाएगा ताकि युवा अभ्यास कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed