{"_id":"63de93da345b4127612a493c","slug":"na-mandi-news-c-19-1-50108-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नगर पंचायत करसोग में अब विकास कार्यों में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नगर पंचायत करसोग में अब विकास कार्यों में आएगी तेजी
Sat, 04 Feb 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 04 Feb 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। करसोग नगर पंचायत में दो महीने से खाली चल रहा जेई का पद भर दिया गया है। यहां पर नीतीश कुमार ने पदभार संभाल लिया है। लोगों के लिए राहत की बात है कि अब विकास कार्यों में तेजी आने के साथ भवनों के नक्शे भी समय पर पास होंगे। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत परिधि में चल रहे अवैध निर्माण पर भी नकेल कसेगी। कई महीनों बाद जेई का खाली भरे जाने पर नगर पंचायत ने सरकार का आभार प्रकट किया है। नगर पंचायत के तहत कुल सात वार्ड हैं। कई महीने से जेई का पद खाली होने से वार्डों में होने वाले विकास कार्यों पर ब्रेक लग गई थी। रास्तों सहित नालियों और अन्य विकास कार्यों के एस्टीमेट समय पर नहीं बन रहे थे। विकास कार्यों की गति थम गई थी, लेकिन अब जेई का पद भरने से लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा। इस बारे में नगर पंचायत उपाध्यक्ष बंसी लाल कौंडल का कहना है कि जेई की नियुक्ति होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी।
अवैध निर्माण पर रहेगी नजर
करसोग नगर पंचायत के तहत बहुत से भवन मालिक टीसीपी एक्ट के नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। भवन मालिक बिना नक्शा पास किए अवैध निर्माण कर रहे हैं, लेकिन जेई का पद भरने से अब नगर पंचायत परिधि में होने वाले अवैध निर्माण पर भी नजर रहेगी। इससे करसोग में अवैध निर्माण पर नकेल कस सकती है।
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर रहेगी नजर
करसोग नगर पंचायत के तहत बहुत से भवन मालिक टीसीपी एक्ट के नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। भवन मालिक बिना नक्शा पास किए अवैध निर्माण कर रहे हैं, लेकिन जेई का पद भरने से अब नगर पंचायत परिधि में होने वाले अवैध निर्माण पर भी नजर रहेगी। इससे करसोग में अवैध निर्माण पर नकेल कस सकती है।
विज्ञापन