फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NA

Mandi News: वृंदावन के बांके बिहारी के रूप में नजर आए बाबा भूतनाथ

Sat, 04 Feb 2023 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 04 Feb 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
NA
मंडी। पंद्रहवें दिन बाबा भूतनाथ मंदिर में घृतकंबल से वृंदावन मथुरा के बांके बिहारी का स्वरूप उकेरा गया। वृंदावन में श्री कृष्ण और राधा रानी विग्रह रूप में सदैव उपस्थित हैं। यह मंदिर भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक है, जिसका निर्माण स्वामी हरिदास ने करवाया था। वृंदावन बांके बिहारी लाल के आधुनिक मंदिर की स्थापना लगभग 200 वर्ष पूर्व हुई थी। इस मंदिर के निर्माण के पीछे एक दिलचस्प कथा प्रचलित है। कहा जाता है कि एक बार बांके बिहारी के दर्शन करने भरतपुर के राजा अपनी रानी के साथ आए। रानी अत्यंत सुंदर थी और जब उन्होंने बांके बिहारी की आंखों में देखा तो बांके बिहारी उनके सौंदर्य पर मोहित हो गए और एक गोप का रूप धारण कर उनके साथ भरतपुर चले गए। जब मंदिर के पुजारियों ने देखा की बांके बिहारी अपने स्थान पर नहीं हैं तब वे समझ गए कि वह भरतपुर जा चुके हैं। पुजारियों ने भरतपुर जाकर बांके बिहारी को बहुत मनायाए तब जाकर वे वापस आने के लिए तैयार हुए। उन्हें राजा और रानी दोनों ही वृंदावन छोड़ने आए। तब राजा ने कहा कि यहां पर बांके बिहारी का भव्य मंदिर बनवाना चाहते हैं और यह कार्य उन्होंने अपने पुत्र रतनसिंह को सौंप दिया। राजकुमार ने वृंदावन में रहकर भव्य मंदिर का निर्माण करवाया। इसका कार्य 1865 ईसवी में पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed