{"_id":"6a9ac1112ee397570f0fc8f4","slug":"devotees-rejoiced-at-the-glory-of-lord-krishna-chants-of-gobinda-aala-re-resounded-mandi-news-c-90-1-mnd1023-211891-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: श्रीकृष्ण की महिमा पर झूमे भक्त, गूंजे गोबिंदा आला रे.. के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: श्रीकृष्ण की महिमा पर झूमे भक्त, गूंजे गोबिंदा आला रे.. के जयकारे
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर शहर में निकाली गई आकर्षक झांकी। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
शहर में निकाली राधा-कृष्ण की भव्य झांकियां, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व उत्साह, उमंग और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। क्षेत्र के राधा-कृष्ण मंदिर दिनभर श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। बाल गोपाल की सुंदर पोशाकें पहनकर मंदिरों में पहुंचे नन्हे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।
शहर के सनातन धर्म सभा मंदिर में सुबह पांच बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। इस दौरान पूरा क्षेत्र आतिशबाजी और ‘गोविंदा आला रे’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। मंदिर में श्रद्धालुओं को विशेष प्रसाद भी वितरित किया गया।
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शहर में राधा-कृष्ण की भव्य एवं आकर्षक झांकियां निकाली गईं। झांकियों में शामिल सैकड़ों महिलाओं ने नाचते-गाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
वहीं, गुरु इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।