{"_id":"6a9acb54b771b576e200a588","slug":"open-trials-for-selection-of-girl-volleyball-players-from-7th-mandi-news-c-90-1-ssml1024-211926-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बालिका वॉलीबाल खिलाड़ियों के चयन के लिए ओपन ट्रायल 7 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बालिका वॉलीबाल खिलाड़ियों के चयन के लिए ओपन ट्रायल 7 से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के धर्मशाला स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में बालिका वॉलीबाल खिलाड़ियों के चयन के लिए 7 से 9 सितंबर तक ओपन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को 7 सितंबर को सुबह 9 बजे साई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स धर्मशाला में पंजीकरण एवं रिपोर्टिंग करनी होगी।
ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों के लिए आयु के अनुसार न्यूनतम कद निर्धारित किया गया है। 1 जनवरी 2011 या उसके बाद जन्मी खिलाड़ियों की न्यूनतम लंबाई 172 सेंटीमीटर, 1 जनवरी 2010 या उसके बाद जन्मी खिलाड़ियों की 174 सेंटीमीटर, 1 जनवरी 2009 या उसके बाद जन्मी खिलाड़ियों की 176 सेंटीमीटर तथा 31 दिसंबर 2008 या उससे पहले जन्मी खिलाड़ियों की लंबाई 180 सेंटीमीटर या अधिक होनी चाहिए।
खेल अधिकारी मंडी कविता ठाकुर ने बताया कि जिले से भाग लेने वाली खिलाड़ियों को जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, खेल उपलब्धि व शैक्षणिक प्रमाणपत्र तथा चार पासपोर्ट आकार के फोटो की मूल प्रति के साथ दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियां लानी होंगी।