फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NA

Mandi News: नाच-गाकर मनाया लोहड़ी का पर्व, आज खिचड़ी की खुशबू से महकेगी छोटी काशी

Sat, 14 Jan 2023 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
NA
मंडी/जोगिंद्रनगर(मंडी)। मंडी जिला में लोहड़ी पर्व को शुक्रवार को बड़े ही चाव और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने रात को अपने घरों में एक से बढ़कर एक लजीज पकवान बनाए और एक-दूसरे को बांटकर भाइचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। वहीं, बच्चों और महिलाओं की टोलियों ने घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी और पुरानी परंपरा को निभाया।
विज्ञापन



जिला के सुंदरनगर, सराज, नाचन, करसोग, सरकाघाट और बल्ह आदि क्षेत्रों में इस त्योहार को लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। वहीं, जोगिंद्रनगर में लोहड़ी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छोटे बच्चों के साथ महिलाओं की टोलियां भी घर-घर पहुंची। सुख समृद्धि के आशीर्वाद के साथ यह पर्व समूचे उपमंडल में मनाया गया। किसानों ने अपनी फसलों की वृद्धि के लिए भी कामना की। हालांकि शुक्रवार दिन को सजे बाजारों में लोगों ने मूंगफली, रेवड़ी के अलावा देशी घी की गजक की भी खरीददारी की।
विज्ञापन


देर शाम घर-घर लोहड़ी का दहन कर परिवार क्षेत्र, प्रदेश व देश की सुख समृद्धि, विकास की कामना की गई। ज्योतिषाचार्य लेखराज शर्मा ने बताया कि लोहड़ी पर्व उत्तर भारत का सबसे शुभ पर्व माना गया है। इसके साथ ही नए साल का आगाज भी हो गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में लोहड़ी का पर्व अलग-अलग परंपराओं व अंदाज के साथ भी मनाया जाता है। मंडी और कांगड़ा जिला में लोहड़ी पर्व पर अग्नि में मूंगफली रेवड़ी का दहन करने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकड़ियों की ढेरी पर आग जलाकर की विशेष पूजा
लोहड़ी एवं मकर संक्रांति एक-दूसरे से जुड़े रहने के कारण सांस्कृतिक उत्सव और धार्मिक पर्व का एक अद्भुत त्योहार है। लोहड़ी के दिन जहां शाम के वक्त लकड़ियों की ढेरी पर विशेष पूजा के साथ लोहड़ी जलाई जाएगी, वहीं, अगले दिन प्रात: मकर संक्रांति का स्नान होगा। इस प्रकार लोहड़ी पर जलाई जाने वाली आग सूर्य के उत्तरायन होने के दिन का पहला विराट एवं सार्वजनिक यज्ञ कहलाता है।

आज संक्रांति पर बनेंगे लजीज व्यंजन
लोहड़ी पर्व की अगली सुबह संक्रांति पर हर घर में स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे। इस दौरान उड़द की दाल की खिचड़ी भी बनेगी, जिसे दूध, दहीं व देशी घी के साथ परोसा जाएगा। इसकी तैयारियां हर घर में पूरी हो चुकी हैं। इस दौरान रिश्तेदार और पड़ोसी एक-दूसरे के घर जाकर खिचड़ी खाएंगे और विभिन्न पुरानी यादों को भी ताजा करेंगे। वहीं, कई स्थानों पर लोगों की ओर से खिचड़ी के भंडारे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed