{"_id":"6aaae91a88233bae330cd3b7","slug":"fire-breaks-out-in-kitchen-in-chakli-village-loss-of-four-lakh-rupees-mandi-news-c-90-1-mnd1021-213611-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चाकली गांव में रसोईघर में भड़की आग, चार लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चाकली गांव में रसोईघर में भड़की आग, चार लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन
लोगों ने पाया आग पर काबू, पीड़ित परिवार को मिली 10 हजार रुपये की फौरी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सलापड़ कॉलोनी पंचायत के चाकली गांव में मंगलवार शाम एक रसोईघर में अचानक आग भड़क गई। घटना में रसोईघर के भीतर रखा सारा घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया, जिससे मकान मालिक किरपा राम (75) को चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
मंगलवार शाम करीब आठ बजे किरपा राम के दो कमरों वाले स्लेटपोश मकान के रसोईघर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गनीमत यह रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के आंगन में मौजूद थे, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को मुख्य मकान में फैलने से रोक लिया गया, हालांकि रसोईघर पूरी तरह तबाह हो गया। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही हल्का पटवारी ने मौके का जायजा लिया। सुंदरनगर के तहसीलदार अंकित शर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से 10 हजार रुपये की फौरी आर्थिक सहायता और नियमानुसार राहत सामग्री प्रदान कर दी गई है।