फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Most of the roads are blocked due to rain

Mandi News: बारिश के गोहर की अधिकतर सड़कें अवरुद्ध

Wed, 06 Aug 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Most of the roads are blocked due to rain
गोहर पंडोह सड़क पर गिरे पेड़ को हटाती जेसीबी।स्रोत जागरूक पाठक
गोहर (मंडी)। लगातार 20 घंटे तक हुई भारी बारिश ने पीडब्ल्यूडी गोहर मंडल की सड़कों को बुरी तरह तबाह कर दिया है। मंडल की प्रमुख सड़कों के बंद होने से उपमंडल गोहर शेष जिले से पूरी तरह कट गया है। मंडी-शिमला मार्ग बीजू नाला के पास पहाड़ी धंसने से पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। चैलचौक-पंडोह, कोट देवीदहड़ और अन्य सभी संपर्क सड़कें भूस्खलन के चलते बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

कोट-देवीदहड़ सड़क तुना राख, रेउशी और जहल में कई जगह अवरुद्ध है। गोहर-पंडोह सड़क भी जगह-जगह मलबा और पत्थर गिरने से बाधित हो गई है। इससे चंडीगढ़-मनाली के लिए वैकल्पिक मार्ग भी बंद हो गया है। इसके अलावा कुटाहची-अडमेहरु सड़क कुन-कटेरल के बीच पूरी तरह से टूट गई है।
विज्ञापन

जेसीबी मशीनें और श्रमिक सड़कों की बहाली में जुटे हुए हैं, लेकिन मूसलाधार बारिश और लगातार गिरते मलबे के कारण बहाली कार्य में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उधर, विभागीय अधिशासी अभियंता भावेश सैनी ने सड़कें बंद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सड़कें बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed