फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   More than two and a half thousand tourist vehicles reached Manali in three days

Kullu News: तीन दिन में मनाली पहुंचे ढाई हजार से अधिक पर्यटक वाहन

Mon, 14 Oct 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
More than two and a half thousand tourist vehicles reached Manali in three days
मनाली के मालरोड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़। 
मनाली (कुल्लू)। दशहरा उत्सव और वीकेंड पर मनाली के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हैं। तीन दिन में मनाली में 2500 से अधिक पर्यटक वाहनों में हजारों पर्यटक पहुंचे। दिवाली के बाद पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। दशहरा उत्सव और वीकेंड एक साथ होने के कारण मनाली में पर्यटकों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा है।
विज्ञापन

ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों को लें तो पिछले तीन दिन में मनाली में कुल 2500 से अधिक पर्यटक वाहन दाखिल हुए। 11 अक्तूबर को 1100, 12 को लगभग 1,000 और रविवार को 600 वाहन मनाली पहुंचे। इसके अलावा वोल्वो बसों, टेंपो ट्रेवलर में भी काफी संख्या में पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं। होटल व्यवसायी बुद्धि प्रकाश ने बताया कि वीकेंड में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

दोपहर के समय पर्यटन स्थलों में रौनक देखने को मिल रही है तो शाम होते ही मालरोड पर्यटकों से गुलजार होने लगा है। होटल संचालक रोशन ठाकुर ने बताया कि दिवाली के लिए भी बुकिंग में बढ़ोतरी हो रही है। उम्मीद है कि इस साल दिवाली के दौरान भी मनाली में पर्यटकों की भीड़ जुटेगी। दशहरा और वीकेंड एक साथ होने के कारण तीन दिन अच्छे रहे। होटलों की ऑक्यूपेंसी में भी 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed