फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Monkeys create panic in Pandoh, making it difficult to step out of the house

Mandi News: पंडोह में बंदरों का आतंक, घर से बाहर निकलना मुश्किल

Fri, 11 Sep 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Monkeys create panic in Pandoh, making it difficult to step out of the house
अपर पंडोह, थर्ड बटालियन और बाजार में बढ़ी समस्या
विज्ञापन

बच्चों और राहगीरों को सबसे ज्यादा हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। क्षेत्र में बंदरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अपर पंडोह, थर्ड बटालियन और पंडोह बाजार में इन दिनों बंदरों के झुंड जगह-जगह दिखाई दे रहे हैं। बंदरों के अचानक लोगों के सामने आ जाने से राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल है।
स्थिति यह है कि कई लोग अकेले घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। सुबह और शाम के समय बंदरों की संख्या अधिक होने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। बंदर कई बार लोगों का सामान छीनने के लिए भी झपट पड़ते हैं, जिससे लोग सहम जाते हैं।
विज्ञापन

बंदरों के आतंक का सबसे अधिक असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में अभिभावक भी डर महसूस कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों खुशबू, प्रवीण और समर ने बताया कि अपर पंडोह क्षेत्र में बंदरों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से बंदरों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य दीपक सैनी ने बताया कि वह बंदरों की समस्या के संबंध में एसडीएम सदर मंडी से मिल चुके हैं। एसडीएम कार्यालय से मामला अब पंडोह वन विभाग के पास भेजा गया है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द कार्रवाई की जरूरत है।

पंडोह वन विभाग के आरओ दिव्यांशु ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों के आतंक का मामला विभाग के ध्यान में है। इसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उच्च अधिकारियों से मिलने वाले दिशा-निर्देशों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed