{"_id":"623611067021123ebb473108","slug":"money-will-rain-on-the-winners-and-runners-up-of-competitions-in-sundernagar-nalwar-fair-mandi-news-sml4030267199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर नलवाड़ मेले में स्पर्धाओं के विजेता-उपविजेताओं पर बरसेगा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर नलवाड़ मेले में स्पर्धाओं के विजेता-उपविजेताओं पर बरसेगा धन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें विजेताओं पर लाखों के इनाम बांटे जाएंगे। मेले की खेल उपसमिति के चेयरमैन एवं डीएसपी दिनेश कुमार और सह संयोजक अनिल गुलेरिया ने बताया कि 22 मार्च से शुरू होने वाले मेले में प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रतियोगिताओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण पुलिस थाना सुंदरनगर में 22 मार्च सुबह 10 बजे तक हो सकेगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 01907-266229, 266682 और 94180-80981 जारी किए गए हैं। यहां फोन कर प्रतियोगिताओं से संबंधित जानकारी ली जा सकती है।
डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि हॉकी, वॉलीबाल, कबड्डी, फुटबाल, बास्केटबाल, खो-खो और हैंडबाल प्रतियोगिता सहित अन्य खेलों के विजेता, उपविजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
...
आज होगी रन फॉर फन
राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले के उपलक्ष्य में 20 मार्च को सुबह 7 बजे जवाहर पार्क से महिला एवं पुरुष वर्ग में क्रॉस कंट्री रेस (रन फॉर फन) का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिला वर्ग में 4.5 किलोमीटर और पुरुष वर्ग (40 वर्ष से कम आयु वर्ग) में 8.5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी।
40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए 4.5 किलोमीटर और 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों की भी दौड़ आयोजित की जाएगी। 20, 21 और 22 मार्च को फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 22-24 मार्च तक जवाहर पार्क में पुरुष एवं महिला वर्ग की खोखो प्रतियोगिता होगी। 23 और 24 मार्च को हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 23 से
नलवाड़ मेले में 23, 24 और 25 मार्च को सीसे स्कूल कन्या में पुरुष एवं महिला वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 23-25 मार्च तक बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 24 एवं 25 मार्च को वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
23 और 24 मार्च को हैंडबॉल प्रतियोगिता होगी। 23-25 मार्च तक बास्केटबाल स्पर्धा होगी वहीं 23-24 मार्च को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। 24, 25 एवं 26 मार्च को बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
सुंदरनगर नलवाड़ मेले में 26 मार्च को महिला एवं पुरुष वर्ग में रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। महिला वर्ग में म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता और मटका फोड़ प्रतियोगिता में विजेताओं को इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा 8 साल तक के बच्चों के लिए फन गेम्स का भी आयोजन किया जाएगा।