फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   money thept in the shop

बसस्टैंड धर्मपुर में चोरों ने दुकान से उड़ाए नोटों के हार, जैकेट और नकदी

Tue, 22 Nov 2016 10:01 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 22 Nov 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
money thept in the shop
चोर - फोटो : अमर उजाला
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के तहत बस स्टैंड धर्मपुर में एक दुकान में सोमवार रात चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने दुकान से 15 हजार के नोटों के हार, दस हजार रुपये की नकदी के साथ जैकेटों सहित अन्य सामन पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को धर्मपुर बस स्टैंड में एक रेडिमेड की दुकान में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। दुकान के मालिक प्रवीण कुमार जब सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकान से नोटों के हार गायब थे। इसके अलावा दुकान से 10 हजार रुपये की नकदी भी गायब थी। दुकान में तिजोरी भी टूटी हुई थी। चोर दुकान की खिड़की तोड़ कर अंदर घुसे थे। दुकानदार ने तुरंत पुलिस थाना धर्मपुर को सूचना दी। पुलिस थाना धर्मपुर से थाना प्रभारी अमर सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल घटनास्थल पहुंचा।
विज्ञापन


दुकान मालिक प्रवीण कुमार पुत्र घुंघर सिंह ने बताया कि शाम को दुकान बंद करने के बाद वह अपने घर चले गए थे। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सोन खड्ड के किनारे से चोरों ने खिड़की तोड़कर नोटों के हार, नकदी सहित जैकेटों व अन्य सामान भी चुराया है। धर्मपुर क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोग सहम गए हैं। कुछ दिन पहले कांढापतन में दिनदहाड़े चोर लाखों के गहने और नकदी चुरा ले गए थे। थाना प्रभारी अमर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed