फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MLA Rakesh congratulated the divisional presidents

Mandi News: मंडल अध्यक्षों को विधायक राकेश ने दी बधाई

Tue, 17 Dec 2024 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
MLA Rakesh congratulated the divisional presidents
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि भाजपा ने संगठनात्मक चुनावों के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सशक्त बनाने का एक और कदम उठाया है।
विज्ञापन

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए 171 मंडल बनाए हैं। इससे पहले मंडलों की संख्या केवल 74 थी। उन्होंने सुंदरनगर विस क्षेत्र में चुने गए तीनों मंडल अध्यक्ष सुंदरनगर से जितेंद्र शर्मा, डैहर से राजकुमार और निहरी से दौलत चौहान को बधाई दी है। कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है।
विज्ञापन

संगठनात्मक चुनावों में 171 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे, जो अपने-अपने मंडलों में पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। हिमाचल प्रदेश में भाजपा के 17 संगठनात्मक जिले हैं। सुंदरनगर में तीन मंडल बनने से भाजपा संगठन को बल मिलेगा और पार्टी मजबूत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed