फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mition to save girl child

पाली में लाडली के जन्म पर मनाया जश्न

Tue, 03 May 2016 07:16 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 03 May 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
mition to save girl child
कन्या बचाओ अभियान - फोटो : demo

पधर (मंडी)। उपमंडल के पाली गांव में सूबेदार तीर्थराज (सेवानिवृत्त) के घर लाडली का जन्म होने पर जश्न का माहौल है। लाडली के जन्म के जश्न में परिजनों ने मंडयाली धाम परोसी गई। परिजनों को बधाई देने के लिए नाते रिश्तेदारों सहित उपमंडल प्रशासन की ओर से एसडीएम पधर हेम राज वैरवा स्वयं बधाई देने पहुंचे। उन्होंने बधाई पत्र देकर नवजात की माता सुजाता ठाकुर और पिता नवीन पाल सिंह ठाकुर को सम्मानित किया। वहीं दादा तीर्थ राज, दादी रीता देवी, परदादी गुलाबो देवी, चाचू शशि ठाकुर को विशेष तौर पर बधाई दी। इस दौरान महिला मंडल चह की महिलाओं सहित अन्य रिश्तेदारों द्वारा दिन भर भजन कीर्तन के साथ साथ बधाई गीत गाकर समारोह का जश्न मनाया।

विज्ञापन



सूबेदार तीर्थ राज ठाकुर ने कहा कि उनके खुशहाल परिवार में दो बेटे हैं, बेटी नहीं थी। अब भगवान ने पोती के तौर पर मां लक्ष्मी का गृह में प्रवेश करवाया है। इस दौरान परिजनों द्वारा कुल पुरोहित के माध्यम से नवजात का नामकरण भी करवाया गया। लाडली का नाम राजपूत ठाकुर रखा गया है।
विज्ञापन


एसडीएम हेम राज वैरवा ने कहा कि मेरी लाडली अभियान के जरिये मंडी जिला को देश भर में नई पहचान मिली है। इस सार्थक पहल को और कामयाब बनाने में महिला मंडलों सहित अन्य विभिन्न अग्रणी संगठन जागरूकता की मिशाल पेश करें। इस अवसर पर खंड स्वच्छता दूत गीता ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला देवी, महिला मंडल प्रधान कला त्यागी, महासचिव गोमती देवी, कुंता देवी और शांता ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed