फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Missing people discovered due to rat mining amid many challenges

Mandi News: कई चुनौतियों के बीच रैट माइनिंग से हुई लापता लोगों की खोज

Wed, 07 Aug 2024 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 07 Aug 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Missing people discovered due to rat mining amid many challenges
मंडी। चौहार घाटी के राजबन गांव में बादल फटने की घटना में लापता लोगों को ढूंढने के लिए चलाए खोज अभियान में कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन एनडीआरएफ जवानों समेत अन्य ने हौसला नहीं हारा। विपरीत परिस्थितियों में भी लापता लोगों की खोज जारी रही। पांच दिन तक रोड कनेक्टिविटी और मशीनरी न पहुंचने के चलते रैट माइनिंग मैथड से ही खोज अभियान चला। जवानों और अन्य ने हाथों में गैंती फावड़ा उठाकर मलबा हटाया और लापता लोगों की तलाश की।
विज्ञापन

राजबन गांव में घटनास्थल में करीब 70 से 80 मीटर क्षेत्र में खोज अभियान में खोजी कुत्ते मददगार साबित हुए हैं। दो खोजी कुत्तों और तीन हैंडलर भटिंडा से बुलाए गए हैं। खोजी कुत्तों की बताई लोकेशन के आधार पर भी सर्च ऑपरेशन आगे बढ़ा। इस अभियान में एनडीआरएफ के समक्ष बड़ी चुनौतियां सामने आई। हालांकि सभी ने मिलकर इसे पार कर लिया। मशीनरी के अभाव में रैट माइनिंग मैथड़ से ही मलबा हटाया गया। 70 से 80 मीटर के क्षेत्र में इस तरह खोज करना किसी चुनौती से कम नहीं था। इस तरह की स्थिति के बीच खराब मौसम भी बना रहा। खराब मौसम ने भी मुश्किलें बढ़ाईं, जबकि ठंडे पानी के बीच दिनभर खोज करना भी बड़ी बाधा थी। पानी के बीच लंबे समय तक पांव रखना भी मुश्किल हो रहा था, लेकिन एनडीआरएफ जवान और अन्य जुटे रहे।
विज्ञापन

एनडीआरएफ के 33 जवानों समेत अन्य लोग इस सर्च ऑपरेशन में कई बाधाओं का सामना करते हुए आगे बढ़े। छठे दिन सड़क दुरुस्त करते हुए मशीनरी मौके पर पहुंची तो राहत मिली। 33 जवानों की रहने की व्यवस्था गांव छोटा होने के कारण नहीं हो पाई। ऐसे में रोजाना एकतरफा सात किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। दोनों तरफ 14 किलोमीटर का पैदल सफर हुआ। अमूमन अन्य कई घटनाओं में अदम्य साहस दिखा चुके एनडीआरएफ के जवान एक से दो किमी ही पैदल करते थे। इस अभियान में रोड कनेक्टिविटी न होना भी बड़ी बाधा बनी। इन बाधाओं को दूर करने के लिए ही मौके पर प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीण भी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ टीम को लीड कर रहे नीरज भारती ने बताया कि राजबन में चल रहे सर्च ऑपरेशन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, लेकिन जवानों ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार लापता लोगों को ढूंढने में जुटे रहे। वहीं, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर सर्च ऑपरेशन को मॉनिटर कर रहे हैं। किसी भी तरह की कमी पर तुरंत समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed