{"_id":"57827e4a4f1c1b4b507fa7a8","slug":"misbehave-with-women-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपियों को पकड़ने के लिए आधी रात हंगामा, एक पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के आरोपियों को पकड़ने के लिए आधी रात हंगामा, एक पकड़ा
मंडी
Updated Sun, 10 Jul 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
सुंदरनगर (मंडी)। शहर के अंबेडकर नगर में बाहरी राज्य के दो युवकों की ओर से महिला से अश्लील हरकतें करने पर स्थानीय लोग भड़क गए और आधी रात को हंगामा कर दिया। लोगों ने शनिवार आधी रात को आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया और नारेबाजी भी की। जानकारी के अनुसार अंबेडकरनगर में चल रहे एक मेले के दौरान बाहरी राज्य के दो मजदूर युवकों ने एक महिला से छेड़छाड़ कर दी।
इसके बाद युवक मौके से भाग कर एक उद्योग में जाकर छुप गए। स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता चला तो वह भड़क गए और हंगामे पर उतर गए। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी संजीव भाटिया मौके पर पहुंचे और लोगों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत करवाया। एएसआई सरवन कुमार की अगुवाई में पुलिस बल ने पार्षद सोहन लाल के सहयोग से घेराबंदी कर आरोपियों की धरपकड़ को अभियान छेड़ा और महिला की शिनाख्त पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया एक आरोपी पुलिस की हिरासत में है, जबकि दूसरे की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच भी शुरू कर दी है।