{"_id":"e4805cb1b4c36336ab91ba875db0edcf","slug":"misbehave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्र व्यवहार करने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्र व्यवहार करने पर केस दर्ज
ब्यूरो /अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
हटली क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति पर अभद्र व्यवहार करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ है। महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि गत आठ फरवरी को वह रावमापा बलद्वाड़ा के पास से घर जा रही थी। उसके पति और सास उससे पीछे कुछ दूरी पर आ रहे थे। इसी समय आरोपी ने उसे अकेला पाकर अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच पति व सास को आते देख आरोपी फरार हो गया। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।