फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   minister meet with people

पधर में अग्निशमन केंद्र खोलने का मामला कैबिनेट में रखेंगे

Tue, 02 Feb 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बरोट /पधर(मंडी) ।
अमर उजाला ब्यूरो बरोट /पधर(मंडी) । Updated Tue, 02 Feb 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मंगलवार को कौल सिंह ने द्रंग हलके की चौहारघाटी के लपास गांव में गत माह हुए भीषण अग्निकांड के प्रभावितों का दर्द जानने के लिए चौहारघाटी का दौरा किया। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि उप मंडल मुख्यालय पधर में अग्निशमन केंद्र खोलने का मामला शीघ्र ही केबिनेट में लाएंगे।

 इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों का कुशलक्षेम जाना और सरकार की ओर से प्रभावितों को वितरित की गई राहत राशि के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि दुखद भीषण अग्निकांड में आठ परिवारों की उम्र भर की कमाई और आशियाने तबाह हो गए हैं। इसकी पूरी तरह से भरपाई तो नहीं हो सकती।
विज्ञापन


 अग्निकांड प्रभावित आठ परिवारों को पुनर्वास के लिए सरकार की ओर से आठ लाख चार हजार रुपये की राहत राशि दे दी गई गई है। सभी प्रभावितों को मकान निर्माण के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त मात्रा में इमारती लकड़ी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष मद तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा की ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के उन्होंने विकास खंड अधिकारी पधर को गांव के नजदीक अलग से जल भंडारण टैंक का निर्माण करने के लिए प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि चौहारघाटी और छोटा भंगाल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट में 30 बिस्तर की सुविधा और दंत चिकित्सक सहित पांच एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती की जाएगी। इसके लिए पांच करोड़ की लागत से स्वास्थ्य संस्थान के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अग्निकांड प्रभावितों को अपनी और से छह-छह गर्म कंबल और पांच-पांच हजार की नकद राशि प्रदान की। जबकि दस दस हजार की अतिरिक्त राहत राशि चेक द्वारा मुहैया करवाई जाएगी।



कौल सिंह ठाकुर ने छोटा भंगाल के मुल्थान में भी आगजनी से राख हुए एक रिहायसी मकान का जायजा लिया और प्रभावित बीरी सिंह को राहत राशि तथा गर्म कंबल भेंट किए। इस दौरान एसडीएम विनय मोदी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया, जिला कांग्रेस महासचिव चंद्रशेखर ठाकुर, राज्य एसटी वेलफेयर बोर्ड सदस्य कृष्ण भोज, बीडीओ केसर सिंह राणा, लोनिवि के सहायक अभियंता एसके कौशल, विद्युत अशोक शर्मा, जेई टेक चंद ठाकुर, लपास की प्रधान शांता देवी, उप प्रधान रमेश चंद, वरधान की प्रधान गंगी देवी,  बरोट की प्रधान रंजना ठाकुर, तहसीलदार  बैजनाथ हरीश कुमार, नायब तहसीलदार टिकन गौतम राम वर्मा, ग्रामीण राजस्व अधिकारी चौहान सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed